फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पहली बार छात्रों के लिए CBSE ने बनाया रैप गाना, परीक्षा के दौरान बच्चों को दी खुशी

Mon, 02 Mar 2020 02:32 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 02 Mar 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
CBSE to release its official rap song today
cbse, cbse result

सीबीएसई बच्चों के परीक्षा तनाव को कम करने के लिए नया रैप गाना ला रही है। देशभर में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं और ऐसे में तनाव होना लाजमी है। परीक्षाओं के दौरान स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा अवसाद में आ जाते हैं, क्योंकि उन्हें परीक्षा परिणाम की चिंता भीतर ही भीतर डराने लगती है। ऐसे में सीबीएसई लगातार बच्चों को लेकर अपने रचनात्मक कौशल में बढ़ोतरी कर रही है, ताकि विद्यार्थियों से सीधे तौर पर जुड़ा जाए।



 

CBSE to release its official rap song today
cbse, cbse result
इससे पहले सीबीएसई ने युवाओं से जुड़ने के लिए मजाकिया मीम्स बनाए थे। अब सीबीएसई नेे अपनी रचनात्मकता में एक कदम आगे बढ़ाया है और विद्यार्थियों के परीक्षा तनाव को दूर करने के लिए रैप गाना जारी कर रही है। बॉलीवुड गानों की तर्ज पर यह गाना सीबीएसई प्रोडक्शन में ही बना है। अगली स्लाइड में पढ़िए कौन-सा है ये गाना
 
CBSE to release its official rap song today
cbse, cbse result

सीबीएसई जिस गाने को रिलीज करने जा रही है उसका शीर्षक 'हम पढ़ेंगे' हो सकता है। सीबीएसई ने इस गाने को आज जारी करने की घोषणा की है। इस गाने के बोल सीबीएसई की टीम ने ही लिखे हैं, जिसमें बोर्ड की अध्यक्षता अनीता करवाल भी शामिल हैं। इस गाने को दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रिकॉर्ड किया है। यह गाना सीबीएसई के शिक्षा वाणी एप पर रिलीज होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed