{"_id":"5ad46d314f1c1b87028b4d96","slug":"up-board-result-2018-high-school-and-intermediate-to-be-declared-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म, जानिए कब जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म, जानिए कब जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Apr 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
student
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट upmspresults.up.nic.in पर देख सकेंगे। इससे पहले रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी होना था।
विज्ञापन
बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकता है हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी होगा। दरअसल प्रशासन ने कहा है कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हर हाल में अप्रैल के महीने में ही जारी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
student
- फोटो : amar ujala
नतीजों की घोषणा को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यूपी और अन्य राज्यों के शिक्षा बोर्ड की सहयोगी वेबसाइट www.indiaresults.com के मुताबिक, नतीजों की घोषणा का कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। वहीं न्यूज 18 डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक, नतीजे 20 अप्रैल 2018 को घोषित हो सकते हैं।
इस साल हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 36,55,691 (21,43,387 छात्र और 15,12,304 छात्राएं ) परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6,60,507 छात्र-छात्रओं ने परीक्षा छोड़ दी थी। 10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड परीक्षाएं 6 फरवरी से 12 मार्च 2018 तक आयोजित हुई थी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1.46 लाख परीक्षकों को नियुक्त किया है।
कमेंट
कमेंट X