Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षा 2021 के तहत कक्षा 12वीं की परीक्षा के परिणाम onlinebseb.in पर जारी किए जाने के कयासों के साथ ही बोर्ड की बेवसाइट ठप हो गई है। इससे विद्यार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिहार बोर्ड द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर रिजल्ट जारी किए जाने की घोषणा की गई थी। लेकिन गुरुवार शाम पांच बजे से लेकर देर रात 09.17 बजे तक वेबसाइट के ठप रहने से लाखों छात्र काफी परेशान होते रहे।
बिहार बोर्ड : 12वीं के रिजल्ट के चक्कर में शाम पांच बजे से ठप है बिहार बोर्ड की वेबसाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने गुरुवार को पहले आधिकारिक वेबसाइट पर बारहवीं परीक्षा के रिजल्ट का लिंक डाला और उसके बाद फिर उसे हटा लिया गया। इस दौरान ही बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो गई। हालांकि, बारहवीं कक्षा की परीक्षा के रिजल्ट का लिंक हटा लिया गया है और वेबसाइट खुलने में भी दिक्कत हो रही है।
बता दें कि बोर्ड ने अभी तक बारहवीं परीक्षा के रिजल्ट की तिथि के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि बोर्ड किसी भी वक्त बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। कॉपियों के मूल्यांकन कार्य के पूरा होने के बाद अब छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है।
पिछले साल बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया था। बिहार बोर्ड ऐसा बोर्ड है जिसने कोरोना काल में सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया है। दूसरे राज्य बोर्डों की अभी परीक्षाएं भी शुरू नहीं हुई हैं, जबकि बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। बोर्ड किसी भी वक्त बारहवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।
13 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने दी है इस साल बोर्ड परीक्षा
इस साल बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए कुल 13.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। बारहवीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच हुई थी। 7.03 लाख छात्रों और 6.46 लाख छात्राओं ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं दी थी। अभी तक बोर्ड की तरफ से यह जानकारी नहीं दी गई है कि बारहवीं कक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा।
बारहवीं के रिजल्ट को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि होली की वजह से बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट देरी से जारी हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से किसी भी वक्त बारहवीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है, क्योंकि टॉपर्स का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है।
यहां भी देख सकेंगे रिजल्ट
कमेंट
कमेंट X