CBSE and Other Board Results 2023: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों के इंतजार में परेशान हो रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द जारी करने वाला है। दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई माह में ही जारी किया जाएगा। अमर उजाला डॉट कॉम से बातचीत में सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
Board Results 2023: सीबीएसई, सीआईएससीई, एमपी, राजस्थान व अन्य बोर्ड रिजल्ट कब-कहां होंगे जारी, पढे़ं सभी अपडेट
CBSE Other Board Results 2023: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों के इंतजार में परेशान हो रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द जारी करने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर विजय सिंह ने बताया कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों के 10 मई को ही जारी किए जाएंगे, अभी ऐसा नहीं कह सकते। लेकिन यह तो तय है कि रिजल्ट मई माह में ही जारी किया जाना है, अगर आखिरी समय में किन्हीं अपरिहार्य कारणों से योजना में कोई आकस्मिक बदलाव न हो।
विजय सिंह ने बताया कि सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर घोषित करेगा। छात्रों के लिए सीबीएसई रिजल्ट 2023 को डिजिलॉकर, उमंग एप और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, छात्र लेटेस्ट अपडेट्स और अन्य सभी विवरण यहां amarujala.com/education पर देख सकते हैं।
TN Plus 2 Result यानी कक्षा 12वीं का रिजल्ट
सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई)द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, तमिलनाडु कक्षा 12वीं प्लस 2 रिजल्ट आगामी 08 मई को घोषित किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा छात्र अपना 12वीं का रिजल्ट 2023 तमिलनाडु वेबसाइट tnresults.nic.in के जरिए भी चेक कर सकेंगे। छात्र लेटेस्ट अपडेट्स और अन्य सभी विवरण यहां amarujala.com/education पर देख सकते हैं।
Rajasthan Board: बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा रिजल्ट 2023 जल्द ही जारी कर सकता है। खबरों की मानें तो राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन जल्द ही समाप्त हो सकता है। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद छात्र अपना परीक्षा परिणाम rjeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर देख सकेंगे। राजस्थान 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए यहां amarujala.com/education पर देखें।
MP Board Result 2023: कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट?
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल यानि मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी करेगा। आपको बता दें कि एमपी बोर्ड रिजल्ट के लिए लगभग 18 लाख बच्चें परीक्षा परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों बोर्ड परीक्षाओं के लिए आंसर शीट का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। पूर्व में मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बोर्ड परीक्षा परिणाम अप्रैल में ही घोषित किए जाने थे, लेकिन अब खबरों के अनुसार रिजल्ट मध्य मई तक जारी करने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अब तक एमपी बोर्ड रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। छात्र लेटेस्ट अपडेट्स और अन्य सभी विवरण यहां amarujala.com/education पर देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X