Bihar Board Exams 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली DElED यानी डीएलएड, STET यानी राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा और अन्य बोर्ड परीक्षाओं की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से बिहार DElEd परीक्षा 2023 के लिए आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया 28 जनवरी, 2023 से शुरू होगी। बीएसईबी के डीएलएड कार्यक्रम के लिए पंजीयन कराने की अंतिम तिथि आठ फरवरी, 2023 तक है। वहीं, इस बीच बिहार बोर्ड की ओर से बिहार एसटेट यानी STET परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया एक फरवरी, 2023 से शुरू की जाएगी। बिहार राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा जो के लिए आवेदन पंजीकरण की अंतिम 14 फरवरी, 2023 निर्धारित की गई है।
BSEB Bihar Board: बिहार एसटेट और डीएलएड की तारीख घोषित, बोर्ड प्रैक्टिकल जनवरी में होंगे, प्रवेश-पत्र जल्द
Bihar Board Exams 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली DElED यानी डीएलएड, STET यानी राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा और अन्य बोर्ड परीक्षाओं की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Board DElED प्रवेश-पत्र एवं परीक्षा मार्च में
बिहार DELEd परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र दो मार्च, 2023 को जारी किया जाएगा और परीक्षा 13 मार्च से 20 मार्च, 2023 तक राज्य भर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की उत्तर कुंजी 27 मार्च, 2023 को जारी की जाएगी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तारीख 30 मार्च, 2023 रखी गई है। इसके बाद बिहार डीएलएड परिणाम अगस्त या सितंबर 2023 में घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : BSEB Board Exam 2023: बिहार बोर्ड की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, यहां मिलेगा 10वीं-12वीं की परीक्षा का टाइम-टेबल
Bihar Board S-TET प्रवेश-पत्र एवं परीक्षा मार्च में
वहीं, बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एसटेट प्रवेश-पत्र 24 मार्च, 2023 को जारी किया जाएगा और परीक्षा छह अप्रैल से 24 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी। उत्तर कुंजी दो मई को जारी की जाएगी और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि पांच मई, 2023 तक है। बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एसटेट का परीक्षा परिणाम जून 2023 में घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : कॉलेज पार्टी : बुर्का पहनकर बॉलीवुड आइटम सॉन्ग पर ठुमके लगा रहे थे स्टूडेंट, फिर वीडियो वायरल हुआ तो...
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बीएसईबी सिमुलतला कक्षा छह में दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा के प्रवेश-पत्र एक अक्तूबर को जारी किए जाएंगे। प्रवेश-पत्र 12 अक्तूबर, 2023 तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। वहीं, प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम नवंबर 2023 में घोषित किया जाएगा और मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। इसकी उत्तर कुंजी 27 दिसंबर, 2023 को जारी की जाएगी और चैलेंज-ऑब्जेक्शन विंडो 31 दिसंबर, 2023 को बंद हो जाएगी।
इनके अलावा बीएसईबी ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा 2023 का वार्षिक कैलेंडर भी जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 22 फरवरी, 2023 को समाप्त होगी जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा एक फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 11 फरवरी, 2023 को समाप्त होगी। बीएसईबी इंटरमीडिएट और मैट्रिक का परिणाम मार्च/अप्रैल 2023 में जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार संबंधित अधिक विवरण बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Education in 2023: नए साल में बदलेगी उच्च शिक्षा की तस्वीर, नए शैक्षणिक सत्र में एंट्री-एग्जिट की सुविधा भी
कमेंट
कमेंट X