{"_id":"60a9f68e73705e301f5671a5","slug":"sagar-dhankhar-murder-case-wrestler-sushil-kumar-arrested-read-whole-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्श से फर्श: ओलंपियन से वांटेड बने सुशील कुमार, सागर हत्याकांड में हुई गिरफ्तारी, जानें पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्श से फर्श: ओलंपियन से वांटेड बने सुशील कुमार, सागर हत्याकांड में हुई गिरफ्तारी, जानें पूरी कहानी
Sun, 23 May 2021 12:33 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 23 May 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
sushil kumar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के बाद से फरार चल रहे ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने रविवार को मुंडका इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पहलवान के साथ उनके साथी अजय को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि वांछित चल रहे सुशील पर एक लाख और साथी अजय पर 50000 रुपये का इनाम घोषित था। आईए जानते हैं क्या है सागर धनखड़ की हत्या से जुड़ा पूरा मामला और कहां से शुरू हुआ था विवाद-
सुशील कुमार
- फोटो : एएनआई
यह पूरा मामला दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक फ्लैट को खाली करने को लेकर शुरू हुआ था जिसकी प्राथमिकी में पहलवान सुशील कुमार का नाम भी शामिल था। इसी के बाद चार मई की देर रात छत्रसाल स्टेडियम में कुछ पहलवानों के बीच कहासुनी हुई जो झगड़े में बदल गया और इस घटना में 23 वर्षीय पहलवान सागर धनखड़ की मौत हो गई। स्टेडियम में सागर और उनके दो दोस्तों पर अन्य पहलवानों ने कथित रूप से हमला कर दिया था। हमला करने वालों में सुशील कुमार और उनके साथी भी शामिल थे।
सुशील कुमार
- फोटो : twitter.com/WrestlerSushil
बताया गया कि मॉडल टाउन वाले फ्लैट को खाली कराने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया था। जांच के दौरान घटना की सीसीटीवी फुटेज भी बरामद की हुई थी। फुटेज में सुशील 20-25 पहलवानों और असौदा गिरोह के बदमाशों के साथ सागर धनखड़ और दो अन्य को पीटता दिखा था। सभी लोग सागर को लात-घूंसों, डंडों, बैट व हॉकी से मारते दिख रहे थे। फुटेज में सुशील सागर व दो अन्य पीड़ितों पर हॉकी चलाता भी दिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
छत्रसाल स्टेडियम की सीसीटीवी फुटेज व आरोपी प्रिंस के मोबाइल से मिले वीडियो से पता लगा कि सुशील कुमार पीड़ितों को हॉकी से पीट रहा था। फुटेज और वीडियो सुशील के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा सबूत हैं। पुलिस ने दोनों को ही जब्त कर सुशील पर इनाम घोषित कर दिया। इसके बाद से पुलिस को लगातार सुशील की तलाश थी।
विज्ञापन
सुशील कुमार
- फोटो : ट्विटर
पुलिस ने दिल्ली के अलावा पंजाब, यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा में भी ताबड़तोड़ दबिश दी। दिल्ली में कई ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा लेकिन सुशील का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को सबसे पहले सुशील के उत्तराखंड जाने की जानकारी मिली थी। उसके बाद से पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच राज्यों में दबिश दे रही थी। शनिवार को भी सूचना आ रही थी कि दिल्ली पुलिस ने सुशील को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी की बात से इनकार कर दिया था। वहीं रविवार सुबह मुंडका इलाके से सुशील और एक अन्य आरोपी अजय की गिरफ्तारी की खबर आई जिसकी सीपी-स्पेशल सेल नीरज ठाकुर ने पुष्टि की है।