फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Record crowd of women gathered at Tikri border Women put henna on the Ghazipur border

किसान आंदोलन: टीकरी बॉर्डर पर जुटी महिलाओं की रिकार्ड तोड़ भीड़, गाजीपुर में महिलाओं ने हाथों में लगवाई मेंहदी

Mon, 08 Mar 2021 11:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Mar 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Record crowd of women gathered at Tikri border Women put henna on the Ghazipur border
महिला किसानों ने लगवाई मेहंदी - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली की तीनों सीमाओं सिंघु, टीकरी और गाजीपुर में चल रहे किसान आंदोलन की कमान महिलाओं ने थाम रखी थी। तीनों सीमाओं पर हजारों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने अपने अधिकारों और किसान आंदोलन में अपने किरदार पर गंभीरता से बात की। 
विज्ञापन


महिलाओं ने ही मंच का संचालन किया और केवल महिलाएं ही बोलीं। गांवों, शहरों से आई छात्रओं, नौजवान व बुजुर्ग महिलाओं ने मंच के माध्यम से अपनी बात रखी। संयुक्त किसान मोर्चा नेता कविता कुरुगूंटी ने कहा महिलाओं ने अपने अधिकारों और कृषि से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात की। 
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सिघु बॉर्डर से महिला किसानों ने दुनिया को बता दिया कि भारतीय महिलाएं केवल रसोई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वह कृषि विशेषज्ञ भी हैं। वह अपने हक के लिये मजबूती के साथ लड़ना जानती हैं। जिसका जीवंत उदाहरण है कि महिलाओं ने खेती किसानी व तीनों नए कृषि बिलों के मुद्दे पर गंभीरता से अपना पक्ष रखा। महिलाओं ने मोदी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि हम दिनों दिन मजबूत हो रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को यह लगता है कि समय के साथ आंदोलन कमजोर होगा पर किसानों का हौंसला दिनों दिन मजबूत हो रहा है। जब भी जरूरत होगी तब किसान अपनी ताकत दिखाते रहेंगे, लेकिन तीनों कृषि कानून वापस न होने तक वापस नहीं जाएंगे। इस दौरान हरियाणा की महिलाओं ने सिंघु बॉर्डर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

टीकरी बॉर्डर पर महिलाओं की रिकार्ड तोड़ भीड़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर टीकरी बॉर्डर पर भारी संख्या में महिला किसानों ने शक्ति का प्रदर्शन किया। मुख्य मंच पर बोलते हुए महिला किसानों ने तीन खेती कानूनो को डेथ वारंट करार दिया। इस दौरान महिला किसानों ने मोदी सरकार को महिला विरोधी करार देते हुए कहा कि सिर्फ खेती सेक्टर में महिलाओं की मांगो को दरकिनार किया गया है। 

पकौड़ा चौक पर भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के मंच पर महिलाओं की बड़ी कॉन्फेंस हुई। जिसमें महिला किसानों सम्बधी सभी मुद्दों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। महिला किसानों के साथ यहां दिल्ली की प्रगतिशील महिला संगठनों की कार्यकर्ताओ ने भी बड़ी भागीदारी निभाई। भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) महिला मोर्चा की अध्यक्ष हरिंदर कौर बिंदू ने कहा उन्होंने पहले ही 50 हजार से अधिक महिलाओं के जुटने की बात कही थी। लेकिन महिलाओं का हुजूम देखकर लगा कि लगभग एक लाख के करीब महिलाएं यहां पहुंची हैं।

गाजीपुर बॉर्डर पर महिलाओं ने हाथों में लगाई मेंहदी
गाजीपुर बॉर्डर पर सैकड़ो महिलाओं ने जुटकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाया। यहां भी महिलाओं के हाथों में मंच की कमान थी। इसके अलावा यहां महिलाओं ने हाथों में मेंहदी लगवाई। सेवानिवृत्त विंग कमांडर अनुपमा आचार्य ने मंच का संचालन किया। यहां 24 घंटे के क्रमिक अनशन पर भी महिलाएं ही बैठी थीं। इन महिलाओं ने भी हाथों में मेंहदी लगवा रखी थी। यहां पर उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड की महिलाओं ने आकर मोर्चा संभाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed