{"_id":"62563ed8e321a33a590dbf53","slug":"rajaram-had-met-cow-slaughter-miscreants-caretaker-was-living-with-family-for-the-last-two-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गायों की रक्षा करने वाले राजाराम पर ही भेदिया होने का शक, लोग बोले- चंद रुपयों के लालच में बेचा ईमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गायों की रक्षा करने वाले राजाराम पर ही भेदिया होने का शक, लोग बोले- चंद रुपयों के लालच में बेचा ईमान
Wed, 13 Apr 2022 08:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Apr 2022 08:52 AM IST
विज्ञापन
इसी फार्म हाउस में केयर टेकर की पीट-पीटकर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
द्वारका जिले के छावला स्थित एक फार्म हाउस के भीतर गोकशी का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों और कथित गोरक्षकों को मिली तो लोगों की भारी भीड़ फार्म हाउस पर पहुंच गई। भीड़ ने गोकशी कर रहे लोगों को पकड़ लिया। बाद में इनकी जमकर पिटाई लगाई गई। फार्म हाउस का केयर टेकर ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में केयर टेकर राजाराम (50) व गोकशी करने वाले पांच आरोपियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इलाज के दौरान राजाराम की मौत हो गई। बाकी सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने गोकशी का मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मोहम्मद शानू नामक एक आरोपी की शिकायत पर पुलिस ने हमला करने वाले लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
गोकशी करने वाले बदमाशों से मिल गया था राजाराम
छावला इलाके के फार्म हाउस में हुई घटना के बाद से आसपास के कई गांवों में खासा रोष है। ग्रामीण काफी गुस्से में हैं। उनका कहना है कि केयर टेकर ने गांव के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। कई लोगों ने तो अपनी गाय राजाराम को देखरेख करने के लिए दी हुई थी।
छावला इलाके के फार्म हाउस में हुई घटना के बाद से आसपास के कई गांवों में खासा रोष है। ग्रामीण काफी गुस्से में हैं। उनका कहना है कि केयर टेकर ने गांव के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। कई लोगों ने तो अपनी गाय राजाराम को देखरेख करने के लिए दी हुई थी।
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
राजाराम और उसका परिवार इन गायों की देखभाल करने के अलावा उनका दूध भी बेचता था। लेकिन उसने ऐसा क्यों करवाया यह लोगों को समझा नहीं आ रहा है। लोगों का कहना था कि चंद रुपयों के लालच में उसने ऐसा किया है। अब पुलिस को यहां के सभी फार्म हाउस पर रहने वाले केयर टेकर और सुरक्षा गार्ड की जांच कर उनका पुलिस वेरिफिकेश करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
पुलिस राजाराम के परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार का रहने वाला राजाराम अपने परिवार के साथ पिछले करीब दो सालों से इस फार्म हाउस में रह रहा है। इसके परिवार में झांसू देवी, दो बेटे और दो बेटी हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
झांसू ने दावा किया है कि घटना वाले दिन उसका परिवार तो घर में सो रहा था। उसे नहीं पता कि अंदर फार्म हाउस में क्या हो रहा था। हंगामे और शोर-शराबे में उनके परिवार की आंखे खुली थी। इसके बाद पुलिस फार्म हाउस पर आई और कई लोगों को अपने साथ ले गई।