{"_id":"612f014e57254432c3468517","slug":"minor-murdered-after-rape-in-gurugram-the-minor-told-the-mother-on-phone-15-days-ago-i-am-fine-and-everything-is-going-well","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में दुष्कर्म के बाद हत्या: मां, मैं ठीक हूं...सब अच्छा चल रहा है, 15 दिन पहले फोन पर हुई बातचीत में बोली थी नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में दुष्कर्म के बाद हत्या: मां, मैं ठीक हूं...सब अच्छा चल रहा है, 15 दिन पहले फोन पर हुई बातचीत में बोली थी नाबालिग
Wed, 01 Sep 2021 10:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के कैंट इलाके में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि गुरुग्राम सेक्टर 10 इलाके में दिल्ली से आई किशोरी के साथ ऐसी ही हैवानियत कर हत्या कर दी गई। किशोरी की गत 23 अगस्त को मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उससे दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में किशोरी के मकान मालकिन के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मकान मालिक और उसकी पत्नी फरार हैं।
Trending Videos
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
नरेला निवासी पीड़िता की मां ने कहा कि हमने उनपर भरोसा किया। ये पहली बार था जब वह अकेले घर से गई थी। वह घर से बाहर खेलने तक नहीं जाती थी। हमने सोचा था कि हमारी बेटी सुरक्षित रहेगी और मकान मालकिन पर भरोसा किया। पीड़िता की मां घरों में काम कर परिवार का गुजारा करती है।
फाइल फोटो
बेटी से हुई दरिंदगी से दुखी माता पिता ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए उसके अपराधियों को फांसी देने की मांग की। बेटी से आखिरी बातचीत को याद करते हुए मां ने बताया कि वह कह रही थी मम्मी में ठीक हूं, मुझे यहां अच्छे से रख रहे हैं। पीड़िता की मां ने कहा कि उसने सोचा कि उसकी बेटी सुरक्षित है। उसने कहा कि उसने अपनी बेटी को कहीं नहीं भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मकान मालिक लोग परिवार जैसे थे लेकिन मुझे नहीं पता था कि मेरी बेटी नहीं रहेगी। पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने नरेला थाने में हत्या, आपराधिक साजिश के साथ ही एससी-एसटी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। गुरुग्राम पुलिस ने जब कहा कि पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है तो इसके बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में और धाराएं जोड़ी दीं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बच्ची के पिता ने एफआईआर में कहा कि 17 जुलाई को उसकी मकान मालकिन ने कहा कि उसकी भाभी को संतान हुई है और वह उसकी बेटी को अपने भाई के घर गुरुग्राम ले जा रही है। उसने ये भी कहा उसकी बेटी वहां रहेगी और उसकी भतीजी के साथ खेला करेगी। हालांकि 23 अगस्त की तीन बजे मकान मालिक ने उसे बताया कि उसकी बेटी मर गई है।