{"_id":"62a8213ad12fff22db5a8e65","slug":"jnu-student-afreen-fatima-daughter-of-prayagraj-violence-mastermind-md-javed-pump-trending-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Afreen Fatima: कौन है आफरीन फातिमा, प्रयागराज हिंसा से क्या है संबंध, क्यों चला उसके घर पर बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Afreen Fatima: कौन है आफरीन फातिमा, प्रयागराज हिंसा से क्या है संबंध, क्यों चला उसके घर पर बुलडोजर
Tue, 14 Jun 2022 11:33 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
आफरीन फातिमा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में हुई हिंसा और पत्थरबाजी के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद उर्फ पंप की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उसकी बेटी आफरीन फातिमा का नाम चर्चा में है। जावेद के साथ ही सोशल मीडिया पर आफरीन का भी खूब विरोध हो रहा है। हालांकि उसके समर्थन में भी कई लोग आवाज उठा रहे हैं। विरोधी शाहीनबाग, जेएनयू, जामिया, सीएए-एनआरसी के मुद्दों पर भी एक बार फिर बातें कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन है आफरीन फातिमा और प्रयागराज हिंसा व जावेद उर्फ पंप से क्या हैं उसके संबंध?
आफरीन फातिमा
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्तमान में आफरीन दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही है। वो जेएनयू छात्र संघ की सभासद भी है। इससे पहले उसने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी महिला कॉलेज में पढ़ाई की थी और वहां के छात्र संघ की अध्यक्ष थी।
आफरीन फातिमा
- फोटो : सोशल मीडिया
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ही आफरीन छात्र राजनीति में सक्रिय हुई थी। इसके बाद उसने एक के बाद एक कई मुद्दों, खासकर अल्पसंख्यक विषयों पर आवाज उठाई। सीएए-एनआरसी के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों में भी आफरीन हिस्सा लेती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आफरीन फातिमा
- फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में चर्चा बटोरने वाले शाहीन बाग आंदोलन के दौरान भी आफरीन दिल्ली से लेकर प्रयागराज तक सक्रिय थी। वहीं, बीते दिनों हिजाब बैन के खिलाफ चल रहे आंदोलनों के लिए वो दक्षिण भारत तक जाकर प्रदर्शन करती थी।
विज्ञापन
आफरीन फातिमा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज हिंसा के बाद जावेद के घर पर बुलडोजर चलने के बाद एक बार फिर आफरीन का नाम सामने आने लगा। दरअसल आफरीन जावेद की बेटी है और कई मुद्दों पर वो अपने पिता को सलाह मशविरा देती है। जानकारी तो यह भी है कि आफरीन शरजिल इमाम की बेहद करीबी है।