फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में सेक्स रैकेट: घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, नकली ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस के सामने आया चौंकाने वाला सच

Wed, 09 Mar 2022 08:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Mar 2022 08:42 AM IST
विज्ञापन
High Profile Brothel Racket Exposed In Delhi big revealing Five Including Four Women Arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी स्थित एक मकान में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक युवक व चार महिलाओं को दबोचा है। पकड़े आरोपी की पहचान प्रिंस (20), गैंग सरगना 38 वर्षीय महिला व 20 से 30 साल के बीच की तीन युवतियों के रूप में हुई है। पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर आरोपियों को दबोचा। पुलिस इनसे पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कितने दिनों से इस गोरखधंधे लिप्त में थे। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि रविवार को जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि सीमापुरी के बी-84/4 दिलशाद कॉलोनी के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। लोकल पुलिस से सूचना को साझा किया गया। इसके बाद संयुक्त टीम का गठन कर पुलिस को दिलशाद कॉलोनी के मकान पर भेजा गया। यहां एक नकली ग्राहक को पहले पुष्टि करने के लिए कहा। 
High Profile Brothel Racket Exposed In Delhi big revealing Five Including Four Women Arrested
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
नकली ग्राहक ने घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। वहां प्रिंस नामक युवक बाहर निकला। उससे बातचीत करने के बाद आरोपी ने दो हजार में सौदा कर नकली ग्राहक को मकान के अंदर बुला लिया। वहां उसे 38 वर्षीय महिला से मिलवाया गया। इसके बाद महिला ने नकली ग्राहक के सामने तीन युवतियों को पेश किया। 
High Profile Brothel Racket Exposed In Delhi big revealing Five Including Four Women Arrested
फाइल फोटो
ग्राहक ने बाहर इंतजार कर रही टीम को खबर दी। जिसके बाद मकान पर छापा मारकर पांचों को मौके पर दबोच लिया गया। सीमापुरी थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
High Profile Brothel Racket Exposed In Delhi big revealing Five Including Four Women Arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था वह मुख्य महिला है। इसके अलावा लड़कियां नोएडा, मुस्तफाबाद और यमुना विहार की रहने वाली हैं। आरोपी प्रिंस भी दिलशाद कॉलोनी में ही रहता है।

 
विज्ञापन
High Profile Brothel Racket Exposed In Delhi big revealing Five Including Four Women Arrested
क्रॉस रीवर मॉल के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले, दिल्ली के शाहदरा जिले के कड़कड़डूमा स्थित क्रॉस रीवर मॉल के एक स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। खबर मिली तो एक नकली ग्राहक को वहां भेजा गया। जिस्मफरोशी की पुष्टि होने के बाद स्पा सेंटर पर छापा मारकर एक युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान नंद नगरी निवासी अरुण (28) और 22 वर्षीय युवती के रूप में हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed