{"_id":"622d630fff77d14c21466a90","slug":"fire-in-delhi-seven-killed-in-fire-in-gopalpur-see-fire-incident-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काल बनकर आई काली रात: बच्चों समेत सात लोग चीखते-चीखते जलकर हुए कोयला, हर तरफ बर्बादी के आंसू, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काल बनकर आई काली रात: बच्चों समेत सात लोग चीखते-चीखते जलकर हुए कोयला, हर तरफ बर्बादी के आंसू, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 13 Mar 2022 08:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
Fire In Delhi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कबाड़ कचरा बेचकर, रद्दी बीनकर, रिक्शा चलाकर जीवन की गाड़ी खींचने वाले परिवार जब रात को सोए तो उनकी आंखों में न जाने कितने सपने थे, जिन्हें पूरा करने के लिए हर दिन भोर से सांझ ढलने तक बिना थके दौड़ते..जीवन के तमाम झंझावतों को झेलते हुए भी चेहरों पर खुशी ही दिखती थी...किसी से शिकायत न शिकवा। लेकिन काली रात कुछ परिवारों के लिए काल बनकर आई। बच्चों सहित सात लोग चीखते-चीखते जलकर कोयला हो गए, अनेक परिवारों का आशियाना राख में तब्दील हो गया...बच गए सिर्फ बर्बादी के आंसू।
हर तरफ गम और बर्बादी के निशां
राजधानी दिल्ली के गोकुलपुर गांव की झुग्गियों में शुक्रवार देर रात आग लगी तो चारों ओर चीख-पुकार मच गई। चिल्लाते हुए लोग इधर-उधर भागने लगे। हादसे के समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। अचानक हुए शोरशराबे से उनकी नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो झुग्गियों में आग फैल चुकी थी। महिलाओं ने जैसे-तैसे सो रहे बच्चों को उठाया। झुग्गियों के बीच बने संकरे रास्तों से वह बच्चों को लेकर किसी तरह बाहर निकलीं।
2 of 10
Fire In Delhi
- फोटो : अमर उजाला
बाहर मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का असफल प्रयास किया। लोगों को अपना सामान भी निकालने का समय नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों का कहना था कि करीब 15 से 20 मिनट लोगों ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ज्यादातर झुग्गियों में रखे ज्वलनशील पदार्थ ने लोगों की मंशा को कामयाब नहीं होने दिया और आग हावी होती चली गई।
3 of 10
Fire In Delhi
- फोटो : अमर उजाला
वहां रहने वाले सुनील ने बताया कि यहां मेट्रो पिलर नंबर-12 के पास अमरपाल और मोनू पंडित नामक शख्स के दो प्लॉट हैं। इन पर अमरपाल और मोनू ने झुग्गियां बसवाई हुई हैं। यहां रहने वाले हर झुग्गी के लोगों से किराए के तौर पर 1200 से 1500 रुपये लिए जाते हैं। किराए के बदले यहां पर बिजली भी उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Fire In Delhi
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात करीब 12.30 से 12.40 के बीच अचानक रज्जन की झुग्गी के पास रवि की झुग्गी में पीछे की ओर आग लग गई। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। कुछ लोगों का कहना है कि बिजली के तारों में हुए शार्ट सर्किट के कारण पहले वहां आग लगी।
विज्ञापन
5 of 10
Fire In Delhi
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद धीरे-धीरे आग ने दोनों प्लॉट में बसी झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। मरने वाले दोनों परिवारों की झुग्गियां रवि की झुग्गी के बराबर और सामने वाली बताई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।