फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder Case : हथियार की तलाश करते-करते पस्त हुई दिल्ली पुलिस, गुरुग्राम से भी लौटी खाली हाथ

Sun, 20 Nov 2022 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Nov 2022 06:02 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police team reached Gurugram in search of weapons
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने अपना पूरा दम लगाया हुआ है। पूरे देश की निगाहें इस सनसनीखेज हत्याकांड पर टिकी हुई हैं। पुलिस नहीं चाहती कि इस केस को लेकर उसकी फजीहत हो। 


 

Delhi Police team reached Gurugram in search of weapons
Shraddha Murder - फोटो : अमर उजाला

खुद दिल्ली पुलिस आयुक्त ने गंभीरता से मामले की जांच करने का आदेश दिया हुआ है। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर मेटल डिटेक्टर के साथ गुरुग्राम पहुंची। पुलिस ने कई घंटे डीएलएफ फेज-2 के खाली प्लॉट और जंगलों की खाक छानी। पुलिस को आशंका है कि वारदात में इस्तेमाल हथियार को आफताब ने यहां ठिकाने लगाया है, लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली और दोपहर बाद उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। 

Delhi Police team reached Gurugram in search of weapons
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूंकि छतरपुर पहाड़ी इलाके से जंगल बेहद नजदीक है, ऐसे में इस बात की ज्यादा संभावना है कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शव के ज्यादातर टुकड़ों को महरौली के जंगल में ठिकाने लगाया हो। इसी वजह से पुलिस का फोकस महरौली इलाके में ज्यादा है। शनिवार सुबह 20-25 जवानों की टीम ने महरौली के जंगलों में जाकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन वहां से भी पुलिस को कुछ नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Police team reached Gurugram in search of weapons
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

दोपहर को एक बार फिर टीम को जंगल भेजा गया। शाम तक चली जांच के बाद एक बार फिर टीम खाली हाथ लौट आई। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आफताब बार-बार पुलिस को गुमराह कर रहा है। बेहद शातिर अपराधी की तरह वह सारी तरकीबें लगा रहा है, जिससे पुलिस को अंधेरे में रखा जा सके।

विज्ञापन
Delhi Police team reached Gurugram in search of weapons
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मुंबई की रहने वाली श्रद्धा की दिल्ली में हुई हत्या से महाराष्ट्र सरकार ने सबक लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। महाराष्ट्र सरकार अब श्रद्धा जैसी अन्य भागी हुई लड़कियों को सहायता और सुरक्षा देगी। इसके लिए सरकार ने स्क्वाड के गठन का आदेश दिया है। महाराष्ट्र के महिला एवं बाल मंत्री मंगल प्रभात ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। मंगल प्रभात ने बताया कि मैंने राज्य महिला आयोग को एक टीम बनाने का निर्देश दिया है।  जब कोई लड़की 18 साल की उम्र पार कर जाती है और परिवार के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है तो ऐसी लड़़कियों को सुरक्षा देने की मदद की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed