{"_id":"62395cfb1641e3649c4e09f7","slug":"delhi-mother-hid-dead-body-in-oven-after-killing-two-month-old-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कलयुगी मां: दो महीने की बच्ची का गला घोंटा, फिर यहां छिपा दी लाश, जानें कैसे सामने आया सच?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी मां: दो महीने की बच्ची का गला घोंटा, फिर यहां छिपा दी लाश, जानें कैसे सामने आया सच?
Tue, 22 Mar 2022 02:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Mar 2022 02:45 PM IST
विज्ञापन
मासूम की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपनी दो महीने की बच्ची अनन्या कौशिक का गला दबाकर उसे माइक्रोवेब ओवन में छिपा दिया। परिजनों ने बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। तलाशी लेने पर अनन्या का शव ओवन में मिला। दो घंटे में बच्ची ओवन में मृत मिली। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। मां डिम्पल कौशिक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि मालवीय नगर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी मां दूसरा बच्चा बेटी होने से नाराज थी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुलशन कौशिक परिवार के साथ मकान नंबर 656, भैरो चौक चिराग दिल्ली गांव में रहता है।
घर के बाहर मौजूद मोहल्ले वाले
- फोटो : अमर उजाला
परिवार में पत्नी डिंपल कौशिक के अलावा चार वर्ष का बेटा और दो माह की बेटी अनन्या कौशिश की थी। साथ में गुलशन की मां व भाई भी रहते हैं। वह घर में ही किराना की दुकान चलाता है।
मृत नवजात की दादी
- फोटो : अमर उजाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे डिम्पल ने बच्ची का गला दबा दिया और उसे दूसरी मंजिल पर रखे एक खराब ओवन में डाल दिया। इसके बाद वह पहली मंजिल पर आ गई। वह कमरा बंद कर अपने चार वर्ष के बेटे को पीटने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद जांच टीम
- फोटो : अमर उजाला
पति, सास व देवर ग्राउंड फ्लोर पर अपनी किराना की दुकान पर बैठे थे। वह शोर सुनकर ऊपर गए तो देखा कि डिंपल चार वर्ष के बेटे को पीट रही थी। कमरा अंदर से बंद थ। इन लोगों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर बेटे को बचाया। इस दौरान डिम्पल बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
मृत नवजात की दादी से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में जाकर पता लगा कि उसने बेहोश होने का नाटक किया था। तभी परिजनों को बच्ची की चिंता हुई। बच्ची को सभी जगह ढूंढा गया। बाद में बच्ची दूसरी मंजिल पर रखे माइक्रोवेब ओवन में बेहोशी की हालत में मिली थी।