फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Holi 2019: होलिका दहन के बाद आज रंगों की मस्ती और होरियारों की धूम

Thu, 21 Mar 2019 12:48 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 21 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
People celebrate holi festival in noida
holi

बुधवार रात होलिका जलाई गई। लोगों ने इकट्ठा होकर पूजा की। लोगों ने बताया कि होलिका दहन में शामिल होना बहुत शुभ है। आज रंगों की होली खेली जाएगी। होली के रंग में पूरा शहर रंगा हुआ है। अलग-अलग रंगों में रंगा शहर और भी खूबसूरत दिख रहा है। बाजारों में रंगों की मस्ती के साथ होरियारों की धूम भी दिखने को मिल रही है। वहीं, पिचकारियों और हर्बल रंगों की खरीदारी जारी है। इसके साथ ही युवा होली सेलिब्रेशन के लिए रंगीन ड्रेस के साथ स्टाइलिश दिखने के लिए चश्मा और विग भी खरीद रहे हैं। हर कोई त्यौहार को अपने अंदाज में मना रहा है। होली पर लोगों ने ऑनलाइन चावल, टेसू के फूल से बने रंग मंगवाए हैं, ताकि प्राकृतिक होली खेल सकें। सेक्टरों में भी लोग एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन होली खेलते वक्त ध्यान रखें, ताकि जश्न फीका न पड़े। 

People celebrate holi festival in noida
holi
रंग खेलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
 - रंग खेलने से पहले नाखूनों पर नेल पॉलिश लगा लें।
- बालों को धोकर अच्छे से सुखा लें। उसके बाद बालों में तेल लगा लें। गंदे बाल में रंग लगने से बाल रूखे और खराब भी होते हैं।
- बालों को बांध लें। खुला होने पर रंग बालों की स्कैल्प तक पहुंच जाएगा। इससे बाल ज्यादा खराब होंगे।
- चेहरे पर सनस्क्रीम लगा लें। इससे तेज धूप में चेहरा झुलसेगा नहीं।
- हर्बल रंगों का प्रयोग करें। बाजार में मिलने वाले सिंथेटिक रंगों में हानिकारक केमिकल होते हैं। रंग खेलते समय चश्मा लगा सकते हैं।
- शरीर को रंगों से बचाने के लिए पूरी बाजू के सूती कपड़े पहनें। कपड़े यदि भीग जाते हैं तो ये चिपकेंगे नहीं।
- घर से निकलने से पहले चेहरे और शरीर पर तेल या मॉयस्चराइजर लगाएं ताकि आपकी त्वचा सीधे रंगों के संपर्क में नहीं आए। 
- रोम छिद्रों को बंद करने या उनका आकार कम करने के लिए टोनर लगाएं। ऐसा करने से रंग त्वचा के भीतर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। 
- ज्यादा शराब न पीएं। अगर शराब पी रहे हैं तो गाड़ी न चलाएं।
People celebrate holi festival in noida
holi
ऐसे छुड़ाए होली का रंग
- होली में त्वचा और बालों का रंग हटाना बहुत मुश्किल होता है। इसे हटाने के लिए चेहरे को पहले साफ पानी से धो लें। उसके बाद चेहरे पर क्लींजिंग क्रीम को लगाएं। उसके बाद रुई से चेहरे को साफ करें।
- होली खेलने के बाद सौम्य फेसवॉश या साबुन का ही इस्तेमाल करें। क्योंकि हार्ड साबुन से त्वचा रूखी हो सकती है।
- नहाने के बाद मॉयस्चराइजर और बॉडी लोशन जरूर लगाएं।
- बालों को सौम्य हर्बल शैम्पू से अच्छी तरह धुलें, ताकि केमिकल वाले रंग बालों से निकल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
People celebrate holi festival in noida
holi
आज आरडब्लयूए में होंगे कार्यक्रम 
शहर में होली पर आरडब्ल्यूए कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसको लेकर कई आरडब्लयूए ने तैयारी की है। कई जगह पर पार्टी की थीम रखी गई है। लोग सफेद कुर्ते पजामे में नजर आएंगे। सेक्टर-27, 12, 11, 22, 50 समेत सभी सेक्टरों में होली की धूम देखने को मिलेगी। 

खाने- पीने का भी रखें ध्यान 
- ताजा खाना खाएं। 
- खाने में तेल वाली चीजों का कम प्रयोग करें। 
- पसंदीदा मिठाइयां खाएं लेकिन कम मात्रा में।
- होली के अगले दिन फलों और हरी सब्जियों का प्रयोग करें। 
 
विज्ञापन
People celebrate holi festival in noida
holi

फूलों की खेली गई होली 
सेक्टर-51 स्थित मानव रचना स्कूल में फूलों से होली खेली गई। बच्चों समेत शिक्षकों ने एक दूसरे को चंदन का टीका लगाकर शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधक का कहना था कि हर साल स्कूल होली पर कार्यक्रम का आयोजन करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed