फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSC Result: सिर्फ चार घंटे पढ़ाई करके जीत लिया जहां, जुनैद अहमद को मिली ऑल इंडिया थर्ड रैंक

Sat, 06 Apr 2019 12:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 06 Apr 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
upsc result upsc all india third topper junaid ahmad success story
जुनैद अहमद - फोटो : अमर उजाला

मेरा बचपन से सपना था कि एक दिन भारतीय प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनूं। हमारे परिवार में कोई प्रशासनिक सेवा में नहीं था। ऐसे में कोई अधिक जानकारी भी नहीं थी। बस मेहनत पर पूरा भरोसा था। सिविल सर्विसेज की चार बार परीक्षा देने पर पिछली बार मेरा भारतीय राजस्व सेवा में चयन हुआ था। हालांकि, सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का था। इसी के चलते पांचवीं बार फिर से परीक्षा दी और सिविल सर्विसेज 2018 की परीक्षा में ऑल ओवर इंडिया में तीसरा स्थान मिला।

upsc result upsc all india third topper junaid ahmad success story
जुनैद अहमद - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर स्थित नगीना कस्बे के रहने वाले जुनैद अहमद ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि अब मेरा भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़ने का सपना पूरा हो गया है। पिछले एक साल से भारतीय राजस्व सेवा का हिस्सा होने के बाद भी दिल हमेशा भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का करता रहा। जुनैद के पिता जावेद हुसैन वकील और माता आयशा रजा गृहिणी हैं।

upsc result upsc all india third topper junaid ahmad success story
फाइल फोटो

शुरुआत आठ घंटे से, सफलता चार घंटों की मेहनत से मिली
जुनैद के मुताबिक, सिविल सर्विसेज की तैयारी की शुरुआत में आठ से 10 घंटे लगातार पढ़ाई करते थे। बेसिक समझ में आने के बाद तैयारी का समय घटकर चार घंटों तक सिमट गया। मेरा मानना है कि घंटों से पढ़ाई नहीं होती। जो भी पढ़ें, ध्यान लगाकर तैयारी करें तो सफलता अवश्य मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
upsc result upsc all india third topper junaid ahmad success story
जामिया रेजीडेंशियल अकादमी से ली कोचिंग
जुुनैद अहमद ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्थित जामिया रेजीडेंशियल कोचिंग अकादमी से कोचिंग ली। जामिया की कोचिंग अकादमी मुफ्त में सिविल सर्विसेज के छात्रों को तैयारी करवाती है। इसमें रहना, खाना समेत कोचिंग मुफ्त होती है।
विज्ञापन
upsc result upsc all india third topper junaid ahmad success story
फाइल फोटो
तीन चरणों में हुई परीक्षा
सफल उम्मीदवारों को तीन चरण की परीक्षा, प्री, मेंस के साथ निजी साक्षात्कार से गुजरना पड़ा। मेंस में कामयाब उम्मीदवारों को निजी साक्षात्कार की परीक्षा चार फरवरी 2019 से शुरू हुई थी।

यहां देख सकते हैं परीक्षा परिणाम 
सिविल सेवा परीक्षा 2018 के फाइनल नतीजे आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsc.gov.in
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed