{"_id":"5b9613a3867a557ebd68702d","slug":"sarkari-job-railway-recruitment-2018-rrb-group-d-exam-schedule-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Railway recruitment 2018: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, आपने किया है आवेदन तो पढ़ लें ये जरूरी खबर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
Railway recruitment 2018: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, आपने किया है आवेदन तो पढ़ लें ये जरूरी खबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Mon, 10 Sep 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
JOB ALIMCO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने भी रेलवे में नौकरी के लिए आवेदन किया है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है, पढ़ लें ये जरुरी खबर। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी के 62907 पदों की परीक्षा के लिए टाइम टेबल, केंद्र और शिफ्ट की जानकारी जारी कर दी है। ग्रुप डी की परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होगी जो 14 दिसंबर तक चलेगी। देश भर से 1.97 करोड़ अभ्यर्थियों के आवेदन आ जाने की वजह से परीक्षा का शेड्यूल काफी लंबा हो गया है।
Job MSCWB
परीक्षा 14 दिसंबर तक कुल 49 दिनों में होगी। परीक्षा से जुड़ी जानकारी सभी आरआरबी की वेबसाइट में भी उपलब्ध करा दी गई है।
आरआरबी इलाहाबाद की बात करें तो असिस्टेंट लोको पॉयलट एवं तकनीशियन के विभिन्न पदों की तर्ज पर ग्रुप डी की परीक्षा भी कुल 11 शहरों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा इलाहाबाद, कानपुर, अलीगढ़, झांसी, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, ग्वालियर, रुड़की, देहरादून एवं हरिद्वार के लिए 41 केंद्रों पर होगी।
आरआरबी इलाहाबाद की बात करें तो असिस्टेंट लोको पॉयलट एवं तकनीशियन के विभिन्न पदों की तर्ज पर ग्रुप डी की परीक्षा भी कुल 11 शहरों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा इलाहाबाद, कानपुर, अलीगढ़, झांसी, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, ग्वालियर, रुड़की, देहरादून एवं हरिद्वार के लिए 41 केंद्रों पर होगी।
फाइल फोटो
रविवार को आरआरबी की वेबसाइट से अभ्यर्थियों को इस बात की जानकारी हो गई कि उनकी परीक्षा किस तिथि में और कौन से केंद्र में हो रही है। दिन में दो बजे के बाद वेबसाइट में सारी जानकारियां उपलब्ध करा दी गई। हालांकि वेबसाइट के स्लो चलने से अभ्यर्थियों को खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
आज उन अभ्यर्थियों को परीक्षा के संबंध में जानकारी मिली, जिनकी परीक्षा 17 सिंतबर से 16 अक्तूबर के बीच होनी है। परीक्षा के प्रवेश पत्र उसके शुरू होने के चार दिन पहले ही डाउनलोड हो पाएंगे। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक यूपी के अभ्यर्थियों के लिए आरआरबी इलाहाबाद के साथ गोरखपुर और चंडीगढ़ परीक्षा आयोजित करवा रहा है। ग्रुप डी परीक्षा भी पीएमओ और रेल मंत्रालय की निगरानी में होगी।
विज्ञापन
परीक्षा का पैटर्न
आरबी समूह-डी: कंप्यूटर आधारित टेस्ट पैटर्नसीबीटी की अवधि: 90 मिनट
प्रश्नों की संख्या: 100
विषय संख्या
1. गणित 25
2. सामान्य खुफिया और तर्क 25
3. सामान्य विज्ञान 25
4. सामान्य जागरूकता 25
परीक्षा के चरण इस प्रकार है
चरण 1: सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।चरण 2: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा विवरण डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपनी डिटेल्स दर्ज करें।
चरण 4: अपने परीक्षा विवरण की जांच करें