फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे ग्रुप डी भर्ती: आवेदकों के लिए बुरी खबर, जान लें ये जानकारी, कहीं पछताना ना पड़े

Tue, 11 Sep 2018 03:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 11 Sep 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
RRB Group D Exam Sarkari job Railway recruitment 2018 centres are very far
अगर आपने रेलवे ग्रुप डी में नौकरी पाने के लिए आवेदन किया है तो आपके लिए बुरी खबर है। रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए इस बार अभ्यर्थियों को सेंटर तक पहुंचने के लिए लंबा सफर करना पड़ेगा। दरअसल रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा भले ही ऑनलाइन हो लेकिन इस परीक्षा में शामिल होने के लिए हजारों अभ्यर्थियों  को अधिकतम 600 किलोमीटर का सफर करना पड़ सकता है। परीक्षा के लिए आए 1.97 करोड़ आवेदन के चलते रेलवे भर्ती बोर्ड को कई अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र दूसरे शहरों में बनाने पड़े हैं। 
RRB Group D Exam Sarkari job Railway recruitment 2018 centres are very far
हालांकि बोर्ड की ओर से दावा किया गया है कि परीक्षा केंद्र आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के शहर से अधिकतम 600 किलोमीटर तक दूर ही रहेगा। रविवार नौ सितंबर से ही आरआरबी इलाहाबाद समेत देश के सभी भर्ती बोर्ड कार्यालय की वेबसाइट के माध्यम से अभ्यर्थियों को इस बात की जानकारी मिलनी शुरू हो गई है कि उनकी परीक्षा कब और किस शहर में हो रही है। परीक्षा 17 सितंबर से 14 दिसंबर के मध्य कुल 49 दिवसों में होनी है। 
RRB Group D Exam Sarkari job Railway recruitment 2018 centres are very far
रविवार से सभी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से उन्हीं अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि की जानकारी मिल रही है, जिनकी ऑनलाइन परीक्षा 17 सितंबर से 16 अक्तूबर के मध्य होनी है। इसके लिए संबंधित अभ्यर्थियों के मोबाइल और ई-मेल  पर आरआरबी की ओर से मैसेज भेजने का दावा किया गया है। पिछले माह असिस्टेंट लोको पॉयलट (एएलपी) और तक्नीशियन के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा के लिए कई भर्ती बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों के सेंटर दूसरे राज्यों में भेज दिए गए थे। इलाहाबाद के तमाम अभ्यर्थियों के तब हिमाचल प्रदेश के सोलन, पंजाब के भटिंडा, जालंधर आदि शहरों में परीक्षा केंद्र बना दिए गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
RRB Group D Exam Sarkari job Railway recruitment 2018 centres are very far
इससे अभ्यर्थियों को एक हजार से लेकर लगभग दो हजार किमी तक का सफर करना पड़ा था। इस बार भी परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हैं।  हालांकि उन्हें बोर्ड की ओर से थोड़ी राहत दी गई है। बोर्ड का दावा है कि इस बार महज दस से 15 फीसदी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र अधिकतम 600 किलोमीटर तक वाले परीक्षा केंद्रों में बनाया गया है। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

16 अक्तूबर तक कुल 22 दिवसों में होगी परीक्षा

RRB Group D Exam Sarkari job Railway recruitment 2018 centres are very far
रेलवे ग्रुप डी के 62907 पदों के लिए ऑन लाइन परीक्षा में 17 सितंबर से 16 अक्तूबर तक को शेड्यूल अभी आरआरबी ने जारी किया है। आरआरबी इलाहाबाद की ओर इलाहाबाद, कानपुर, झांसी, ग्वालियर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, रुड़की, मुरादाबाद, हरिद्वार, देहरादून के 41 केंद्रों में परीक्षा होगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed