दिल्ली विवि छात्र संघ चुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गया। इसी के साथ उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। ज्यादातर बूथों पर एनएसयूआई, एबीवीपी, सीवाईएसएस-आइसा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा। इस साल सुबह की पाली में लगभग 43.8 फीसदी वोट पडे़। जो बीते साल से कम है। शाम की पाली में मतदान रात 7.30 बजे संपन्न हुआ। इस बार कुल मतदाताओं की संख्या 1.35 लाख थी।
DUSU Election 2018: ईवीएम में बंद उम्मीदवारों का भविष्य, 40-45 फीसदी के बीच मतदान, आज आएंगे नतीजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को डूसू चुनाव के लिए कुल 51 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के चलते किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सुबह की पाली में 43.8 फीसदी मतदान हुआ। दोनों पाली में मतदान औसतन 40-45 फीसदी के बीच रहा। तीन-चार कॉलेजों में ईवीएम में मामूली खराबी की शिकायत मिली थी लेकिन उसे ठीक कर लिया गया। पोलिंग स्टेशन पर सुबह 8.30 से वोटिंग शुरू हुई जो एक बजे तक चली। शुरुआत में वोटिंग की रफ्तार कम थी लेकिन जैसे दिन चढ़ा इसमें तेजी देखी गई। सुबह 9.30 बजे तक 18.5 फीसदी व 11.30 बजे तक लगभग 34 फीसदी मतदान होने की सूचना थी। नॉर्थ कैंपस के मिरांडा हाउस, केएमसी, हंसराज, रामजस, हिंदू व लॉ फैकल्टी में छात्रों की भीड़ रही। ऐसा ही कुछ हाल आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में रहा।
पुलिस लाइन में होगी मतगणना
सांध्यकालीन कॉलेजों में दोपहर तीन बजे शुरू हुई वोटिंग रात 7:30 बजे तक संपन्न हुई। देर शाम मतदान के बाद मशीनों को सील कर दिया गया है। मतगणना पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी। चुनाव के नतीजे तीन से चार घंटे में घोषित कर दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि हंसराज कॉलेज में 50 फीसदी, रामजस कॉलेज में 50.56, अरविंदो कॉलेज में 58, अदिति में 48, श्याम लाल में 50 फीसदी मतदान हुआ।
बीते सालों का मतदान प्रतिशत
वर्ष 2011 35.0
वर्ष 2012 40.4
वर्ष 2013 43.38
वर्ष 2014 44.43
वर्ष 2015 43.30
वर्ष 2016 37.0
वर्ष 2017 42.8
कई कॉलेजों में एनएसयूआई तो कुछ में एबीवीपी का पैनल जीता
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में कॉलेज यूनियन के नतीजे बुधवार को ही घोषित कर दिए गए। कुछ कॉलेजों में एनएसयूआई को जीत मिली तो कुछ में एबीवीपी पैनल ने परचम लहराया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसआरसीसी, लॉ सेंटर-2, हिंदू, कैंपस लॉ सेंटर, केएमसी, भगिनी निवेदिता, शिवाजी, एसपीएम, राजधानी, भास्कराचार्य, रामानुजन, भगत सिंह(मार्निंग), जाकिर हुसैन(मॉर्निंग,) दयाल सिंह मॉर्निंग, में जीत दर्ज की है।