आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू ) चुनाव दो पालियों में हो रहा है। पहला चरण सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चला। जबकि दूसरा सांध्य कॉलेजों में शाम तीन से साढ़े सात बजे तक चलेगा। ऐसे में नॉर्थ कैंपस में छात्रों की बड़ी संख्या मतदान करने पहुंची है। इस दौरान कई नियमों की धज्जियां भी उड़ाई गई। तस्वीरों में देखें डीयू का कैसा रहा मतदान के दिन हाल...
(सभी फोटोः रश्मि वर्मा)
2 of 11
dusu election
- फोटो : अमर उजाला
पोलिंग बूथों पर बड़ी संख्या में बच्चे मतदान करने पहुंचे।
वहीं अगर सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाए तो कल रात से ही दिल्ली यूनिवर्सिटी में चाकचौबंद व्यवस्था रही। किसी भी तरह की हिंसा या गड़बड़ी को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। जो कल मतगणना तक तैनात रहेंगे।
बताया जा रहा है कि दलों ने छात्रोेंं के साथ ही छोटे-छोटे सड़कों पर घूमने वाले बच्चों को मेट्रो स्टेशन के बाहर बैलट नंबर की पर्ची के साथ तैनात कर रखा है। ये बच्चे मेट्रो से निकलने वाले हर शख्स को जबरदस्ती बैलट नंबर पकड़ा रहे हैं ताकि छात्र किसी दल का बैलट नंबर न भूलें।
5 of 11
dusu election
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार नॉर्थ कैंपस में छात्रों की भारी संख्या देखी जा रही है।