{"_id":"59c7ece04f1c1b88688b64f7","slug":"chetan-bhagat-books-will-not-be-taught-in-du","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डीयू में नहीं पढ़ाई जाएंगे चेतन भगत की किताबें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में नहीं पढ़ाई जाएंगे चेतन भगत की किताबें
Mon, 25 Sep 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
Updated Mon, 25 Sep 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अंग्रेजी विभाग ने साहित्य पाठ्यक्रम में चेतन भगत के उपन्यास को शामिल करने और फेसबुक पोस्ट राइटिंग कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों के विरोध की वजह से इसे फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
2 of 5
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षकों के विरोध के बाद विश्वविद्यालय ने इस मामले पर विचार के लिए पुनरीक्षण समिति गठित करने का फैसला किया। अगर समिति सिफारिश करती है तो प्रस्ताव को अगले शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाएगा।
3 of 5
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
समिति गठित करने के लिए बुलाई गई बैठक के विवरण में कहा गया कि यह समझा जा रहा है कि पाठ्यक्रम तैयार करने और संशोधन में मनमानी की गई है। साथ ही यह बात भी प्रकाश में आया है कि विभाग ने तय परंपरा का उल्लंघन कर कुछ लेखकों और प्रकाशकों को लाभ पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिल्ली विश्वविद्यालय
विवरण में कहा गया कि अंडरग्रेजुएट अंग्रेजी के सिलेबस में चेतन भगत के उपन्यास ‘फाइव प्वाइंट समवन’ को शामिल करने के प्रस्ताव के बाद अचानक इतने बड़े बदलाव को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। इस बात को लेकर अखबारों ने जहां खबरें प्रकाशित की, वहीं इस खबर को सुनकर ट्वीटर पर हैरानी जताई जाने लगी। फेसबुक और व्हाट्स एप पर भी प्रस्ताव की जमकर आलोचना हुई।
विज्ञापन
5 of 5
दिल्ली विश्वविद्यालय
चेतन भगत ने अप्रैल में ट्वीटर पर इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी किताब को डीयू के पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी पुष्टि की थी कि प्रस्ताव पर च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) समिति विचार कर रही है। सीबीसीएस समिति ने फेसबुक पोस्ट राइटिंग को भी सिलेबस में शामिल करने की सिफारिश की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।