{"_id":"59de4a924f1c1b6a678b55f5","slug":"cat-weightage-to-be-decreased-for-admission-in-mba-in-du","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डीयू : MBA में CAT की वेटेज होगी कम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू : MBA में CAT की वेटेज होगी कम
Thu, 12 Oct 2017 11:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-20 के लिए एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस) व एमबीए (ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट) में दाखिले के लिए कैट परीक्षा की वेटेज कम हो सकती है। भारतीय प्रबंधन संस्थान में दाखिले के लिए होनी वाली कैट परीक्षा की पर्सेंटाइल, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और साक्षात्कार में मिले अंकों को जोड़कर यहां दाखिला होता है। बीते साल तक वेटेज 85 फीसदी थी। सूत्रों के अनुसार, इस बार वेटेज को घटाकर 60 फीसदी किया जा सकता है।
2 of 5
du
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि इसका कारण यह है कि आम छात्र महंगी कोचिंग नहीं ले पाते हैं जिसकी वजह से वह कैट परीक्षा में सफल हो जाते हैं। डीयू की सोच है कि कैट स्कोर की ज्यादा वेटेज होने से उन्हीं छात्रों को लाभ मिलता है जो महंगी कोचिंग लेकर परीक्षा देते हैं। लिहाजा सभी को बराबर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है।
3 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
वहीं, इस बार दसवीं व बारहवीं के अंकों का भी वेटेज होगा। दोनों कक्षाओं के अंकों का वेटेज 15 फीसदी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
demo pic
उल्लेखनीय है कि बीते साल तक कैट स्कोर की वेटेज 85 फीसदी, साक्षात्कार व एक्सटेम्पोर व ग्रुप डिस्कशन की वेटेज 15 फीसदी होती थी। लेकिन इस बार कैट स्कोर 60 फीसदी, दसवीं व बारहवीं के अंकों की वेटेज 7.5-7.5 फीसदी होगी। वहीं साक्षात्कार के 15 फीसदी, ग्रुप डिस्कशन और एक्सटेंपोर का 5 फीसदी वेटेज मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
demo pic
कॉमर्स एंड बिजनेस कोर्स एडमिशन कमेटी के सदस्य प्रो. हंसराज ने बताया कि दो वर्षीय फुल टाइम पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 25 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 15 दिसंबर तक कॉमर्स विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। कॉमर्स एंड बिजनेस कोर्स दाखिला कमेटी की बुधवार को बैठक में सीटों के बंटवारे और प्रवेश नीति पर चर्चा की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।