फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसमान ने बरसी नेमत: बदरीनाथ में चार दिन से हो रही बर्फबारी, जमी पांच फीट तक बर्फ, दिखा अद्भुत नजारा, तस्वीरें

Thu, 22 Feb 2024 10:53 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Feb 2024 10:53 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall Continues in Badrinath dham from Four days Five Feet Snow Freeze Photos
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार मौसम बिगड़ा हुआ है। बदरीनाथ धाम में चार दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। जिससे धाम में करीब पांच फीट तक बर्फ जम चुकी है। वहीं, धाम ने सफेद चादर ओढ़ ली है।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारी प्रेम सिंह भंडारी, मोहन सिंह राणा, दर्शन सिंह, दिनेश सिंह ने बताया कि धाम में चार दिन से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है, जिससे धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है।

Uttarakhand Weather: डीजीआरई ने जारी की उत्तरकाशी समेत पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, आज ऐसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Snowfall Continues in Badrinath dham from Four days Five Feet Snow Freeze Photos
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

चमोली जिले में चार दिन से मौसम बदला हुआ है। ऊपरी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हो रही है वहीं निचले इलाकों में बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नीती घाटी, फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, निजमुला घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी, औली, गोरसों बुग्याल सहित अन्य जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है।

Uttarakhand Weather Snowfall Continues in Badrinath dham from Four days Five Feet Snow Freeze Photos
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ धाम में तो रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। धाम में इस समय आईटीबीपी, पुलिस व बीकेटीसी के कर्मचारी ही मौजूद हैं। वहीं गोपेश्वर, नंदानगर, पीपलकोटी, जोशीमठ सहित आसपास के क्षेत्रों में देर शाम बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall Continues in Badrinath dham from Four days Five Feet Snow Freeze Photos
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

नंदानगर के ऊंचाई वाले क्षेत्र सुतोल, कनोल, पर्यटन ग्राम रामणी, पडेरगांव, घूनी आदि गांवों में हल्की बर्फबारी हुई। निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी और झींझी गांव में भी हल्की बर्फबारी हुई।  उधर, बर्फबारी के कारण हनुमान चट्टी से आगे बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall Continues in Badrinath dham from Four days Five Feet Snow Freeze Photos
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं मंडल चोपता हाईवे मंगलवार शाम को खोल दिया गया था, लेकिन रात को फिर बर्फबारी होने से बंद हो गया है। वहीं जोशीमठ औली सड़क भी बर्फ से ढकी है लेकिन यहां आवाजाही मुश्किल से हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed