फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेमकुंड साहिब: मई के महीने में भी चारों तरफ जमी पांच फीट तक बर्फ, सरोवर भी जमा, तस्वीरें...

Tue, 01 Jun 2021 08:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Jun 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: Hemkund Sahib Covered with five feet Snow beautiful Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के चलते हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अभी तक शुरू नहीं हो पाई है, लेकिन बर्फबारी से हुए नुकसान का जायजा लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम हेमकुंड साहिब से लौट आई है। उन्होंने बताया कि इस बार बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में कोई नुकसान नहीं हुआ है।



यह भी पढ़ें...  उत्तराखंड मौसम: अलर्ट के बाद कई जिलों में देर रात हुई बारिश, बदरीनाथ हाईवे दूसरे दिन भी बंद

हेमकुंड साहिब मई के महीने में भी पांच फीट बर्फ से ढका हुआ है। यहां चारों ओर बर्फ जमी हुई है और हेमकुंड सरोवर भी बर्फ में तब्दील हो गया है। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा प्रतिवर्ष 25 मई से एक जून के बीच शुरू होती थी, लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने फिलहाल यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें... Uttarakhand Weather: चमोली के घाट में तीन जगह बादल फटने से मची तबाही, देखें वीडियो....

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में करीब पांच फीट तक बर्फ जमी है, लेकिन बर्फबारी से हेमकुंड में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। आस्था पथ भी करीब तीन किलोमीटर तक बर्फ से ढका हुआ है।

Uttarakhand Weather News: Hemkund Sahib Covered with five feet Snow beautiful Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब और गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन को यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की ओर से लगातार फोन किया जा रहा है। विचार किया जा रहा है कि कोरोना का प्रकोप धीमा पड़ने पर यात्रा शुरू कर दी जाए। 

Uttarakhand Weather News: Hemkund Sahib Covered with five feet Snow beautiful Photos
हेमकुंड साहिब में जमा सरोवर - फोटो : अमर उजाला

हेमकुंड साहिब में अभी भी रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक छह किलोमीटर पैदल आस्था पथ सही स्थिति में है, लेकिन तीन किलोमीटर क्षेत्र में बर्फ जमी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: Hemkund Sahib Covered with five feet Snow beautiful Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़, चमोली समेत अन्य पहाड़ी जिलों में भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: Hemkund Sahib Covered with five feet Snow beautiful Photos
हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नम हवाओं का आना जारी है, जिसके चलते पर्वतीय राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed