फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

औली में बर्फबारी शुरू होते ही पहुंचने लगे पर्यटक, तस्वीरें देख आप भी आए बिना रह नहीं पाएंगे...

Wed, 25 Nov 2020 06:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Nov 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Latest News: Tourist Enjoy Fresh Snowfall in Auli, See Awesome Visuals
औली - फोटो : अमर उजाला

पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के चमोली जिले में हो रही बर्फबारी के बाद औली में पर्यटकों की आमद शुरू हो गई है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में  पर्यटक औली पहंचे। पर्यटकों ने बर्फबारी का खूब आनंद लिया। आगे तस्वीरों में देखिए खूबसूरत नजारा... 

Uttarakhand Weather Latest News: Tourist Enjoy Fresh Snowfall in Auli, See Awesome Visuals
औली - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हर दिन बर्फबारी हो रही है। जिससे निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ने लग गई है। बुधवार को औली में दोपहर बाद अचानक बर्फबारी शुरू होने से पर्यटक आनंदित हो उठे।

Uttarakhand Weather Latest News: Tourist Enjoy Fresh Snowfall in Auli, See Awesome Visuals
औली - फोटो : अमर उजाला

औली, गोरसो, बदरीनाथ, हेमकुंड, रुद्रनाथ सहित अन्य इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। औली में बर्फबारी होने के चलते यहां पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Latest News: Tourist Enjoy Fresh Snowfall in Auli, See Awesome Visuals
औली - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को काफी बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंचे। हालांकि औली में पहले से ही बर्फ पड़ी हुई है। लेकिन बुधवार दोपहर को ताजी बर्फ पड़ने से यहां का नजारा और भी खूबसूरत दिखा। बर्फबारी देख पर्यटक भी काफी उत्साहित नजर आए।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Latest News: Tourist Enjoy Fresh Snowfall in Auli, See Awesome Visuals
औली - फोटो : अमर उजाला

लगातार हो रही बर्फबारी औली में प्रस्तावित विंटर गेम्स के लिए भी काफी अच्छी मानी जा रही है। मौसम ने साथ दिया तो विंटर गेम्स आसानी से हो सकते हैं। औली में इस साल फरवरी में सीनियर राष्ट्रीय अल्पाइन स्नो बोर्डिंग और क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप होनी है, लेकिन इसके लिए स्नो बोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed