फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड : कई आपदाओं का दंश झेल चुका है घाट बाजार, आपदा के लिहाज से महफूज नहीं, तस्वीरें...

Thu, 06 May 2021 02:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 06 May 2021 02:22 PM IST
सार

आपदा के लिहाज से घाट बाजार महफूज नहीं है। चारों ओर से पहाड़ियों से घिरे घाट बाजार के बीचोंबीच से चुफलागाड नदी बहती है।

विज्ञापन
uttarakhand news :  chamoli ghat market watched many disasters, photos
चमोली में बादल फटा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड के चमोली जिले में गोपेश्वर में चुफलागाड नदी के किनारे बसा घाट बाजार कई आपदाओं का दंश झेल चुका है। आपदा के लिहाज से घाट बाजार महफूज नहीं है। चारों ओर से पहाड़ियों से घिरे घाट बाजार के बीचोंबीच से चुफलागाड नदी बहती है। इस नदी के उफान पर आने से भी कई लोग अकाल मौत का शिकार हुए हैं। मंगलवार को यहां तीन जगहों पर बादल फटने की घटना ने क्षेत्र में हुई आपदा की घटनाओं की याद दिला दी।



उत्तराखंड: चौखुटिया में भारी बारिश से तबाही, कई वाहन बहे, पिथौरागढ़ में ग्लेशियर खिसकने से सड़क बंद, तस्वीरें...

घाट बाजार चुफलागाड नदी के दोनों ओर से बसा हुआ है। यहां नदी तीव्र ढलान में बहती है, जिससे अतिवृष्टि होने पर नदी रौद्र रुप में बहती है। नदी के दोनों ओर बाढ़ सुरक्षा कार्य भी नहीं हुए हैं।

उत्तराखंड: घाट में तीन जगह एक साथ फटा बादल, मलबे से पटा पूरा इलाका, लोगों ने भागकर बचाई जान, तस्वीरें... 

पंडित शंभू प्रसाद पांडे और क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रतूड़ी का कहना है कि बरसात में घाट बाजार रहने लायक नहीं है। पहाड़ियों पर कब भूस्खलन हो जाए, यह कहा नहीं जा सकता है। बरसात में हर बार घाट बाजार के दुकानदार और स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच जाती है।

uttarakhand news :  chamoli ghat market watched many disasters, photos
चमोली में बादल फटा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

राजेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि तेज बारिश होने पर कई लोग अपने घर छोड़ देते हैं। बाजार के चारों ओर सुरक्षा के इंतजाम किए जाने चाहिए।

uttarakhand news :  chamoli ghat market watched many disasters, photos
चमोली में बादल फटा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

चुफलागाड और नंदाकिनी के किनारे टूटे तटबंधों के स्थान पर बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाने चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news :  chamoli ghat market watched many disasters, photos
चमोली में बादल फटा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

घाट ब्लॉक में कब-कब हुई बादल फटने की घटनाएं:
वर्ष 2013- बिनसर पहाड़ी की तलहटी में अतिवृष्टि से घाट पुराना बाजार मलबे में तब्दील हुआ, 10 मकानों को नुकसान।
वर्ष 2015- बरसात में चुफलागाड नदी के रौद्र रूप में बहने पर कई लोगों ने अपने घर छोड़े। दो दिन तक घाट बाजार में अफरातफरी रही।

विज्ञापन
uttarakhand news :  chamoli ghat market watched many disasters, photos
चमोली में बादल फटा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

वर्ष 2017- नंदाकिनी नदी में बाढ़ आने से दो लोग बह गए थे, कई दुकानों को नुकसान हुआ था। 
वर्ष 2019- घाट के लांखी और बांजबगड़ गांव में बादल फटने से छह लोगों की मौत, 3 लोग घायल हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed