उत्तराखंड के चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र तपोवन में गुरुवार को राहत बचाव कार्य के दौरान अचानक ऋषिगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया। तस्वीरों में देखें ग्राउंड जीरो के हालात...
2 of 6
चमोली आपदा
- फोटो : अमर उजाला
नदी में पानी का बहाव बढ़ने सुरंग में भी पानी आने लगा। इस वजह से राहत बचाव कार्यों में लगी मशीनों और कर्मियों को सुरंग से वापस बुलाया गया। लोगाें को प्रभावित क्षेत्र से हटाया गया। हालांकि करीब आधे घंटे बाद राहत बचाव कार्य फिर से शुरू हो गया।
बताया गया कि नदी का जल स्तर दो गुना ज्यादा बढ़ गया। सुंरग के पास करीब एक किमी का क्षेत्र खाली कराया गया। जिस वजह से मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। लाउड स्पीकर के द्वारा सभी लोगों को सतर्क किया गया।
4 of 6
चमोली आपदा
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक आपदा में 170 लोग लापता हैं। 34 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिनमें से नौ लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। 12 मानव अंग क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं। हेलीकॉप्टर से लगातार नीती घाटी के गांवों में राहत सामग्री वितरित की जा रही है।
5 of 6
चमोली आपदा
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि तीन किलोमीटर लंबी सुरंग के अंदर 180 मीटर पर एक मोड़ है। इसी मोड़ पर लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। जल प्रलय में लापता हुए अपनों की तलाश में तपोवन औैर रैणी पहुंचे लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। परियोजना की सुरंग से करीब 500 मीटर दूर बैठे लोग रेस्क्यू टीमों को उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं।