फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather: बारिश-भूस्खलन...बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद, मसूरी में भी लोगों के सामने मुश्किल

Sat, 14 Sep 2024 03:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)/बडकोट (उत्तरकाशी)/मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)/बडकोट (उत्तरकाशी)/मसूरी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Sep 2024 03:37 PM IST
विज्ञापन
Rain in Uttarakhand landslide Badrinath Highway closed in Parthadip Chamoli Yamunotri Highway Mussoorie
बदरीनाथ के पास नंदप्रयाग–सेकोट सड़क खोलने में जुटी जेसीबी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन ने मुसीबत खड़ी की हुई है। चमोली में बदरीनाथ हाईवे का वैकल्पिक मार्ग नंदप्रयाग सेकोट कोठियालसेन सड़क भूस्खलन से बंद हो गई है। जबकि बदरीनाथ हाईवे भी पार्थाडिप में सुबह से ही बंद पड़ा हुआ है।



थराली चेपड़ों के पास थराली देवाल मोटर मार्ग पर भूस्खलन से चीड़ के दो बडे पेड़ सड़क पर आए। जिससे सड़क 12 घंटे से बंद है। लोनिवि की जेसीबी मशीन से पेड़ नहीं हट पा रही। वहीं कर्णप्रयाग के पास चटवापीपल में बदरीनाथ हाइवे बंद है। यहां कई यात्री वाहन फंसे हैं।

उधर, यमुनोत्री हाईवे मलबा बोल्डर पत्थरों के आने से व कटाव के चलते जगह-जगह हाईवे बंद हैं, जिसके कारण जगह-जगह श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोग हाईवे खुलने की इंतजार में घंटों से खड़े हैं। यमुनोत्री हाईवे राडी के निकट बंद होने से यमुना घाटी का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कटा हुआ है।

वहीं उत्तरकाशी में पिछले तीन-चार दिनों से रुक-रुककर जारी बारिश के चलते तापमान गिरने से ठंड ने करीब एक माह पूर्व ही दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार जनपद में आज भी मध्यम बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है।
 

Rain in Uttarakhand landslide Badrinath Highway closed in Parthadip Chamoli Yamunotri Highway Mussoorie
थराली देवाल मोटर मार्ग पर भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भूस्खलन से मसूरी लंढौर- टिहरी मार्ग वुडस्टॉक स्कूल के निकट बंद है। प्रदेश के  कुमाऊं के कुछ जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया।

Rain in Uttarakhand landslide Badrinath Highway closed in Parthadip Chamoli Yamunotri Highway Mussoorie
फंसे यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

खासकर नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर में आज भी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain in Uttarakhand landslide Badrinath Highway closed in Parthadip Chamoli Yamunotri Highway Mussoorie
सड़क खोलने में जुटी जेसीबी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन (अवदाब) सिस्टम से उत्तराखंड के मौसम में अचानक से आए बदलाव के चलते दो दिन तक लगातार बारिश हुई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राज्यपाल पद पर तीन साल पूरे होने पर बोले ले. जनरल गुरमीत सिंह- नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाएंगे

 

विज्ञापन
Rain in Uttarakhand landslide Badrinath Highway closed in Parthadip Chamoli Yamunotri Highway Mussoorie
मसूरी लंढौर- टिहरी मार्ग वुडस्टॉक स्कूल के निकट बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दो दिनों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री गिरावट के साथ 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले बीते बृहस्पतिवार को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि दोनों ही दिन रात के तापमान में कोई खास असर नहीं देखा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed