फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kolkata Doctor Case: उत्तराखंड में सड़कों पर उतरे धरती के 'भगवान', बेटी के लिए इंसाफ की लगाई गुहार, तस्वीरें

Sat, 17 Aug 2024 01:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 17 Aug 2024 01:48 PM IST
विज्ञापन
Kolkata Doctor Case Doctor 24 hours boycott work in Uttarakhand For justice to victims Photos
उत्तराखंड में डाॅक्टरों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कोलकाता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में आज शनिवार से प्रदेशभर के डॉक्टर 24 घंटे का कार्य बहिष्कार पर हैं। हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, श्रीनगर, चमोली, उत्तकाशी समेत सभी जिलों के अस्पतालों में ओपीडी की सेवाएं ठप हैं। हालांकि इमरजेंसी, पोस्टमार्टम व वीआईपी ड्यूटी के लिए डॉक्टरों की सेवाएं यथावत हैं।

प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज वर्मा ने कहा कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या का डॉक्टरों ने कड़ा विरोध किया है। डॉक्टरों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक 24 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

Uttarakhand: स्पीकर ने विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर की बैठक, कहा- अवधि को राजनीतिक मुद्दा न बनाएं

Kolkata Doctor Case Doctor 24 hours boycott work in Uttarakhand For justice to victims Photos
उत्तराखंड में डाॅक्टरों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

सभी अस्पतालों के डॉक्टर ओपीडी और सर्जरी नहीं करेंगे। पूर्व की भांति इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेगी। संघ ने सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें सरकार के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप की मांग की।

Kolkata Doctor Case Doctor 24 hours boycott work in Uttarakhand For justice to victims Photos
उत्तराखंड में डाॅक्टरों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने सरकार को अवगत कराया कि प्रदेश के जिला, उप जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ चौबीस घंटे सेवाएं देते हैं। लेकिन, रात्रि ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर और नर्सों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय नहीं है। अस्पतालों में ड्यूटी रूम तक नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Kolkata Doctor Case Doctor 24 hours boycott work in Uttarakhand For justice to victims Photos
उत्तराखंड में डाॅक्टरों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष सुधा कुकरेती और महामंत्री सतीश चंद्र पांडेय ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से शनिवार को देशव्यापी ओपीडी का कार्यबहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Kolkata Doctor Case Doctor 24 hours boycott work in Uttarakhand For justice to victims Photos
उत्तराखंड में डाॅक्टरों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

डिप्लोमा फार्मासिस्ट ने समर्थन किया। सभी फार्मासिस्ट भी काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed