फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath Is Sinking: लगातार हो रहे भू धंसाव से खौफ में पर्यटक भी, टालने लगे टूर, बर्फबारी न होना एक नई चिंता

Sun, 08 Jan 2023 02:52 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ।
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 Jan 2023 02:52 PM IST
विज्ञापन
Joshimath is sinking Tourists are also in awe of landslides started avoiding tours Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ में भू-धंसाव - फोटो : अमर उजाला

हर साल बर्फ के साथ अठखेलियां करने आने वाले पर्यटकों के लिए यह साल परेशानी भरा नजर आ रहा है। एक ओर जहां उन्हें भू धंसाव का डर सता रहा है तो दूसरी ओर अब तक बर्फबारी न होने से भी निराश है। जोशीमठ और इससे जुड़े औली में हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इस साल भी बुकिंग बढ़ने लगी थी। होटल सजने लगे थे।

 

बर्फबारी का इंतजार और पर्यटकों से गुलजार होने के पल आने ही वाले थे कि इससे पहले भू-धंसाव की त्रासदी शुरू हो गई। जो पर्यटक दो से तीन हफ्ते की बुकिंग करके यहां बर्फबारी का आनंद लेने आए हैं, वह भी अब डरने लगे हैं। विशाखापत्तनम से आए कौशिक ने बताया कि वह तीन हफ्ते के लिए यहां आए थे।


 

फिलहाल उनके साथ दो लोग और आए हुए हैं, लेकिन अभी कई साथी और आने वाले हैं। इस बीच यहां स्थानीय लोगों ने बताया कि जोशीमठ नीचे की ओर धंस रहा है। कई लोगों के घर गिर गए हैं। अभी उन्हें यहां एक हफ्ता हुआ है। उन्होंने नृसिंह मंदिर देखा है। आदि शंकराचार्य का गद्दीस्थल देखा है। औली जाने की भी योजना थी लेकिन अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है।

Joshimath is sinking Tourists are also in awe of landslides started avoiding tours Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ में कट रहे पहाड़ - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ, औली में होटलों में होने वाली बुकिंग तेजी से कम हो रही है। पिछले करीब 15 दिन में करीब 35 प्रतिशत बुकिंग रद्द हो गई है।

Joshimath is sinking Tourists are also in awe of landslides started avoiding tours Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ में भू-धंसाव - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय पर्यटन काराबोरियों का कहना है कि नई बुकिंग में भी पिछले वर्षों की तुलना में काफी गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath is sinking Tourists are also in awe of landslides started avoiding tours Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ, औली और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर अक्तूबर, नवंबर में बर्फबारी हो जाती थी। लेकिन इस बार जनवरी का पहला सप्ताह बीतने तक भी न तो बारिश हुई और न ही बर्फबारी।
विज्ञापन
Joshimath is sinking Tourists are also in awe of landslides started avoiding tours Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ में दरक रहा पहाड़ - फोटो : अमर उजाला

जो पहाड़ इन दिनों बर्फ की सफेद चादर से ढके होते थे, वह स्याह नजर आ रहे हैं। पर्यावरणविद्, स्थानीय लोगों के लिए यह भी एक नई चिंता बनकर उभर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed