फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरसों की बर्फीली वादियों में ऐसे स्कीइंग का प्रशिक्षण ले रहे आईटीबीपी के जवान, तस्वीरें...

Wed, 20 Jan 2021 08:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Jan 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
ITBP Soldiers Get skiing Training in Auli Photos
गोरसों में स्कीइंग का प्रशिक्षण लेते आईटीबीपी के जवान - फोटो : अमर उजाला

औली स्थित आईटीबीपी के पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान के जवान इन दिनों गोरसों में स्कीइंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। आईटीबीपी का यह एकमात्र ऐसा ट्रेनिंग सेंटर है जो वर्षभर में 90 हजार से अधिक जवानों को पर्वतारोहण और स्कीइंग का प्रशिक्षण देता है।

ITBP Soldiers Get skiing Training in Auli Photos
स्कीइंग का प्रशिक्षण लेते आईटीबीपी के जवान - फोटो : अमर उजाला

आईटीबीपी की अधिकांश चोकियां भारत-चीन सीमा पर लगभग 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। यहां पर बर्फीले तूफान के बीच जवानों को पेट्रोलिंग और रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ता है। इन बर्फीले स्थानों पर विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच जवान वर्षभर सीमा की निगेहबानी में डटे रहते हैं। 

ITBP Soldiers Get skiing Training in Auli Photos
आईटीबीपी के जवान - फोटो : अमर उजाला

इन तमाम परिस्थितियों को ध्यान में रखकर जवानों को औली और गोरसों में स्कीइंग और पर्वतारोहण का प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्थान के सहायक सैनानी पंकज कुमार शाह ने बताया कि बर्फीले स्थानों में स्थिति आईटीबीपी चौकियों में सेवा देने के लिए जवानों को स्कीइंग, पर्वतारोहण, युद्घ अभ्यास से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ITBP Soldiers Get skiing Training in Auli Photos
स्कीइंग का प्रशिक्षण लेने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

वहीं, जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) की ओर से भी औली में स्कीइंग का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। औली में इस बार बर्फ कम है, उसके बावजूद प्रशिक्षण लेने के लिए दिल्ली और मुंबई से लोग औली पहुंचे हैं। औली में हर साल जीएमवीएन सात और 14 दिनों का स्कीइंग कोर्स करवाता है। मंगलवार से स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसमें मुंबई से छह और दिल्ली से दो लोग प्रशिक्षण के लिए पहुंचे हैं। जीएमवीएन के स्कीइंग प्रशिक्षक किशोर डिमरी का कहना है कि बर्फ कम होने के बावजूद यहां पर बाहर से आए लोग स्कीइंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। आने वाले समय में यदि अच्छी बर्फबारी हुई तो इस कोर्स को निरंतर जारी रखा जाएगा। 

विज्ञापन
ITBP Soldiers Get skiing Training in Auli Photos
औली में बनाई जा रही कृत्रिम बर्फ - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि औली में फरवरी में होने जा रहे विंटर गेम्स की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार बर्फबारी कम होने के चलते औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से कृत्रिम बर्फ बनाने का काम शुरू हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed