फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Icebergs Nine icebergs spread in 10 km area from Hanuman Chatti to Badrinath Dham Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: हनुमान चट्टी से बदरीनाथ तक 10 किमी क्षेत्र में नौ हिमखंड, मौसम खराब, यात्रा तैयारियां शुरू नहीं

Fri, 14 Mar 2025 04:11 PM IST
रेनू सकलानी प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 14 Mar 2025 04:11 PM IST
सार

रड़ांग बैंड, कंचन गंगा के अलावा अन्य जगहों पर हिमखंड आए हैं। रड़ांग बैंड के समीप ही दो नई जगहों पर भी इस बार उच्च हिमालय क्षेत्रों से हिमखंड आ गए हैं। कंचनगंगा में करीब 11 फीट का हिमखंड आया है जिसे काटकर हाईवे सुचारु किया गया है। 

विज्ञापन
Icebergs Nine icebergs spread in 10 km area from Hanuman Chatti to Badrinath Dham Uttarakhand News in hindi
बदरीनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फरवरी माह में हुई अत्यधिक बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे अभी बर्फ से ढका है। स्थिति यह है कि हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम तक 10 किलोमीटर क्षेत्र में नौ जगहों पर हिमखंड पसरे हैं। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की ओर से हिमखंडों को काटकर माणा गांव तक हाईवे को सुचारु तो कर दिया गया है लेकिन फिर बर्फबारी होती है तो बदरीनाथ धाम की यात्रा तैयारियों में दिक्कतें आ सकती हैं।

विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे के दोनों ओर से तीन से चार फीट तक बर्फ जमी है, जबकि रड़ांग बैंड, कंचन गंगा के अलावा अन्य जगहों पर हिमखंड आए हैं। रड़ांग बैंड के समीप ही दो नई जगहों पर भी इस बार उच्च हिमालय क्षेत्रों से हिमखंड आ गए हैं। कंचनगंगा में करीब 11 फीट का हिमखंड आया है जिसे काटकर हाईवे सुचारु किया गया है। वहीं बीआरओ को कमांडर कर्नल अंकुर महाजन का कहना है कि देश के प्रथम गांव माणा तक बदरीनाथ हाईवे सुचारु कर दिया गया है। कई नई जगहों पर भी इस बार हिमखंड आए हैं। 

विज्ञापन

बार-बार मौसम खराब होने से यात्रा तैयारियां अभी शुरू नहीं

बदरीनाथ मंदिर के कपाट 4 मई को खोल दिए जाएंगे। अब यात्रा को शुरू होने में डेढ़ माह का समय शेष रह गया है लेकिन बार-बार मौसम खराब होने और बर्फबारी होने से बदरीनाथ धाम में यात्रा तैयारियां अभी तक शुरू नहीं हो पाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक दिक्कत जल संस्थान को उठानी पड़ रही है। संस्थान की ओर से धाम में पेयजल लाइनों के सुधारीकरण और चरण पादुका से आईएसबीटी तक करीब एक करोड़ रुपये के टेंडर हो चुके हैं लेकिन धाम में बर्फ जमी होने के कारण यहां काम शुरू नहीं हो पा रहे हैं। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता का कहना है कि मौसम सामान्य होने पर संस्थान की टीम बदरीनाथ धाम जाएगी।



ये भी पढ़ें...Dehradun Car Accident: मर्सिडीज में भांजे को सैर कराने निकला था मामा, चार मजदूरों के लिए काल बनी कार, गिरफ्तार

धाम में अभी दो से तीन फीट तक बर्फ है, जिससे पेयजल लाइनों का सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं कर पा रहे हैं। वहीं डीएम डॉ. संदीप तिवारी का कहना है कि बदरीनाथ धाम की तैयारियों को लेकर जल्द प्रशासन की टीम धाम जाएगी। धाम में बर्फबारी के कारण यात्रा तैयारियां शुरू नहीं हो पाए हैं। जैसे ही मौसम सामान्य होता है, नगर पंचायत, बीकेटीसी और जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम बदरीनाथ जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed