मौसम खुलने के साथ ही हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा चरम पर पहुंचने लगी है। रविवार को करीब 1700 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचे। अटलाकुड़ी ग्लेशियर से हेमकुंड साहिब तक तीन किलोमीटर क्षेत्र में बर्फ के बीच तीर्थयात्री एक दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे हैं।
फूलों की घाटी में इस बार पर्यटक करेंगे बर्फीली गलियों के बीच रोमांच से भरा सफर
यात्रियों में तीर्थयात्रा को लेकर उत्साह बना हुआ है। दो दिन तक मौसम खराब होने के बाद रविवार को मौसम जैसे ही खुला तो हेमकुंड साहिब की यात्रा करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई।
उत्तराखंडी व्यंजनों के मुरीद हुए जी-20 समिट में आए विदेशी मेहमान
2 of 5
हिमखंडों के बीच से हेमकुंड साहिब जाते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थ यात्री अटलाकोटी से हेमकुंड साहिब मार्ग पर पड़ी बर्फ का दीदार करते हुए हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं। हेमकुंड साहिब में इस वर्ष मौसम के खराब होने के बाद सीधे बर्फबारी हो रही है। स्थिति यह है कि हेमकुंड साहिब में हिमसरोवर अभी भी बर्फ से ढका हुआ है।
3 of 5
हिमखंडों के बीच से हेमकुंड साहिब जाते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि मौसम सामान्य होते ही हेमकुंड साहिब के तीर्थयात्री सुबह पांच बजे से ही अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य रहते ही तीर्थयात्रा बढ़ने की उम्मीद है।
4 of 5
हेमकुंड साहिब जाते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन मौसम विभाग ने फिर से ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि की आशंका जताई है। जबकि, मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश और गर्जना हो सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
5 of 5
हेमकुंड साहिब
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन इलाकों में तेज गर्जना के साथ 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।