फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: जयकारों संग बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट, इस साल डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Thu, 10 Oct 2024 08:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Oct 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
Hemkund Sahib Door closed During snowfall Huge Crowd of devotees gather Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

हेमकुंड साहिब में स्थित लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने से पहले पुजारी भगवती पांडे ने मंदिर में कई पूजाएं संपन्न कीं। भ्यूंडार गांव से पहुंचे भक्तगणों ने लक्ष्मण मंदिर में पूजा-पाठ किया। 



इसके बाद हेमकुंड साहिब के कपाट बंद हुए। दोपहर साढ़े 12 बजे साल की अंतिम अरदास पढ़ी गई। सुबह मौसम खराब होने पर यहां कपाट बंद होने के दौरान हल्की बर्फबारी भी हुई। ढाई हजार श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। 

इस साल एक लाख 83 हजार 722 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि पिछले साल एक लाख 77 हजार 463 श्रद्धालु पहुंचे थे। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू हो गई थी।

Uttarakhand: बदला माैसम...बदरीनाथ में बारिश तो हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, पड़ रही कड़ाके की ठंड, तस्वीरें

Trending Videos
Hemkund Sahib Door closed During snowfall Huge Crowd of devotees gather Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया, सुबह 10 बजे सुखमणि पाठ हुआ और फिर शबद कीर्तन के बाद साढ़े 12 बजे अंतिम अरदास और गुरुग्रंथ साहिब का हुक्मनामा पढ़ा गया।

Hemkund Sahib Door closed During snowfall Huge Crowd of devotees gather Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पंच प्यारों और इंजीनियरिंग कोर के बैंड की अगुवाई में गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड में सुशोभित किया गया। इसके बाद दोपहर एक बजे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hemkund Sahib Door closed During snowfall Huge Crowd of devotees gather Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान सेना के इंजीनियरिंग कोर के बैंड ने पूरे वातावरण को आनंदित कर दिया। कपाट बंद होने के बाद सभी श्रद्धालु घांघरिया लौट आए। वहीं, कपाट बंद होने के दौरान हेमकुंड साहिब में मौसम खराब होने पर हल्की बर्फबारी भी हुई।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Door closed During snowfall Huge Crowd of devotees gather Photos
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

हालांकि, ऊंची पहाड़ियों पर ज्यादा बर्फ पड़ी और इससे वहां कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। 25 मई को शुरू हुई हेमकुंड साहिब की यात्रा पर इस साल एक लाख 83 हजार 722 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि पिछले साल एक लाख 77 हजार 463 श्रद्धालु पहुंचे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed