फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू: व्यापारियों ने ताली-थाली बजाकर किया प्रदर्शन, सरकार से की दुकानें खोलने की मांग, तस्वीरें...

Fri, 04 Jun 2021 09:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Jun 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : Protest With Thali and Thali For open Shops in Garhwal photos
ताली थाली बजाकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कोरोना कर्फ्यू के कारण आर्थिक तंगी का सामना कर रहे व्यापारियों के सब्र का बांध टूटने लगा है। शुक्रवार को गोपेश्वर, चमोली बाजार और जोशीमठ में व्यापारियों ने आठ जून के बाद दुकानों को खुलवाने की मांग उठाई और ताली-थाली बजाकर दुकानें बंद होने पर विरोध प्रदर्शन किया।



व्यापारियों ने कहा कि दो साल तक व्यापारियों ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार का सहयोग किया, अब सरकार को भी व्यापारियों की सुध लेनी चाहिए। व्यापारियों ने बैंक ऋण के साथ ही पानी और बिजली के बिल माफ करने की मांग उठाई। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। वहीं जोशीमठ में व्यापारियों ने मांग न माने जाने पर स्वयं दुकानें खोल देने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 892 नए संक्रमित मिले, 43 की मौत, 4006 मरीज हुए स्वस्थ 

शुक्रवार सुबह 11 बजे गोपेश्वर में 50 से अधिक व्यापारी इकट्ठा हुए और कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मुख्य तिराहे से मंदिर मार्ग गेट तक लाइन में ताली व थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने ‘व्यापारी एकता जिंदाबाद’ और ‘हमारी मांगें पूरी करो’ के नारे भी लगाए। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

Coronavirus in Uttarakhand : Protest With Thali and Thali For open Shops in Garhwal photos
ताली थाली बजाकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

अब आगे अधिक समय तक अपने व्यापार को बंद नहीं रख सकते हैं। उन्होंने सरकार से आठ जून के बाद बाजार को चरणबद्ध तरीके से खोल देने की मांग की। व्यापारियों ने सामाजिक दूरी बनाकर आंदोलन किया। व्यापारियों ने चेतावनी दी यदि शीघ्र उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।

Coronavirus in Uttarakhand : Protest With Thali and Thali For open Shops in Garhwal photos
ताली थाली बजाकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

वहीं, चमोली बाजार में भी व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, जिला संगठन मंत्री पवन राठौर, नगर अध्यक्ष ताजबर नेगी, नगर महामंत्री आशीष सिंह, जोत सिंह बग्याल, सौरभ अग्रवाल, पीपलकोटी के नगर अध्यक्ष दीपक राणा, गंगा फर्स्वाण, आनंद गोस्वामी, सुदर्शन शाह, अनूप अग्रवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : Protest With Thali and Thali For open Shops in Garhwal photos
ताली थाली बजाकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

वहीं जोशीमठ में व्यापार संघ ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में आठ जून के बाद सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खुलवाने की मांग की। चेतावनी दी यदि सरकार ने 8 जून के बाद दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी तो सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को खोल देंगे। 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : Protest With Thali and Thali For open Shops in Garhwal photos
ताली थाली बजाकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य सभी दुकानें खोलने की मांग को लेकर नई टिहरी, बौराड़ी, बीपुरम, कोटीकालोनी, चंबा, नरेंद्रगनर, लंबगांव, घनसाली, चमियाला क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी दुकानों के आगे थाली, घंटी, ढपली बजाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed