{"_id":"60220afa4c560f30631f2c84","slug":"chamoli-glacier-burst-latest-news-cm-trivendra-singh-rawat-meet-with-disaster-victims-in-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chamoli Glacier Burst : रेस्क्यू किए गए लोगों से मिले मुख्यमंत्री, किया रैणी गांव का एरियल सर्वे, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli Glacier Burst : रेस्क्यू किए गए लोगों से मिले मुख्यमंत्री, किया रैणी गांव का एरियल सर्वे, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आपदा ग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित निकाले गए लोगों से मिले मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार की सुबह जोशीमठ में आईटीबीपी अस्पताल में जाकर आपदा ग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित निकाले गए लोगों से मिले और उनका हालचाल जाना। वहां से निकलने के बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिन 12 घायलों को रेस्क्यू किया गया है वो आईटीबीपी के इस अस्पताल में भर्ती हैं, सभी ठीक हैं।
2 of 5
एरियल सर्वे
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि घायलों के शरीर में काफी दर्द है, डॉक्टरों का कहना है कि ये धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। जो 360 परिवार पुल के ढहने से जिले से कट गए हैं मैं उनसे संपर्क करने गए। वह ये भी बोले कि, ये रणनीति बनी है कि वहां (टनल) दो मशीनों से काम लिया जा सकता है ताकि जल्दी लोगों को रेस्क्यू किया जा सके।
3 of 5
एरियल सर्वे
- फोटो : अमर उजाला
टनल के अंदर 30-35 लोगों के फंसे होने की संभावना है, उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम हादसे के एरियल सर्वे के लिए हेलिकॉप्टर से निकले। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपदा प्रभावित सीमांत गांव क्षेत्र रैणी जाकर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को हर सम्भव सहायता के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिये कि आपदा से कट गये गांवों में आवश्यक वस्तुओं की कमी न रहे। रविवार को तपोवन क्षेत्र में हुई भीषण त्रासदी मे जिले के जोशीमठ ब्लाक के सीमांत क्षेत्र के 13 गांवों का सड़क संपर्क टूट गया था।
विज्ञापन
5 of 5
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भाजपा ने चमोली जिले में आई आपदा के बाद 13 फरवरी तक अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे आपदा प्रभावित इलाकों में जाकर राहत कार्यों में जुटें। भगत और पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान स्वयं रैणी गांव के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को जोशीमठ के आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर आपदा राहत कार्यों का जायजा लेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।