फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri: घरों में सजा माता का दरबार, उत्तराखंड के इन देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, तस्वीरें

Tue, 09 Apr 2024 12:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला , देहरादून
अमर उजाला , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 09 Apr 2024 12:25 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2024 devotees Crowd in Maa Durga in temples Ghatasthapana and Puja Vidhi Watch photos
देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आज से नवरात्र की शुरुआत हो गई है। मंदिरों और घरों में माता रानी का दरबार सजाया गया। उत्तराखंड के कुछ खास देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों की तांता लगा है। शुभ मुहूर्त में घरों और मंदिरों में कलश स्थापना की गई। चार घंटे का मुहूर्त है। भक्तों ने मंदिरों के साथ घरों में विशेष तैयारी कर मां के दरबार को भव्य रूप से सजाया है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। इस बार मां घोड़े पर सवार होकर आ रही है।



नवरात्र के पहले दिन हरिद्वार में मां मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों में तड़के से ही लोगों की भीड़ जुटी। चमोली में इंद्रामति देवी मंदिर, गोपेश्वर चंडिका मंदिर, अनसूया माता मंदिर, जोशीमठ मां नंदा मंदिर और सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर में लोगों ने मां भगवती की पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर अपने आवास पर मां आदिशक्ति भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शक्तिस्वरूपा जगतजननी देवी मां से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 11:50 बजे शुरू हो गई है। मंगलवार को पहला नवरात्र है। सुबह 6:12 बजे से 10:23 बजे तक कलश स्थापना का मुहूर्त था। नवरात्र में नौ दिन आदिशक्ति मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाएगी।

Chaitra Navratri 2024 devotees Crowd in Maa Durga in temples Ghatasthapana and Puja Vidhi Watch photos
नवरात्र पर पत्नी के साथ पूजा-अर्चना करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

वहीं नवरात्र के लिए राजधानी देहरादून के मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। शहर के मां डाट काली मंदिर, मां कालिका मंदिर सहित दून के मंदिरों में भक्त पहुंचे।

Chaitra Navratri 2024 devotees Crowd in Maa Durga in temples Ghatasthapana and Puja Vidhi Watch photos
चैत्र नवरात्र 2024 - फोटो : अमर उजाला

नवरात्र को लेकर सोमवार को राजधानी के बाजार गुलजार रहे। सुबह से रात तक खूब खरीदारी की गई। लोगों ने मां की चुनरी, नारियल से लेकर पूजा की सामग्री की खूब खरीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2024 devotees Crowd in Maa Durga in temples Ghatasthapana and Puja Vidhi Watch photos
चमोली के देवी मंदिरों में दर्शन के लिए लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला

कलश स्थापना मुहूर्त

सुबह 6:12 बजे से 10:23अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:03 बजे से 12:53 बजे तक

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2024 devotees Crowd in Maa Durga in temples Ghatasthapana and Puja Vidhi Watch photos
चैत्र नवरात्र 2024 - फोटो : अमर उजाला

घोड़े पर सवार होकर आई मां
नवरात्र में इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आई है। मान्यता है कि नवरात्र जिस दिन से शुरू होते है उसके आधार पर ही माता की सवारी तय होती है। यदि रविवार और सोमवार को नवरात्र की शुरुआत हो तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती है। मंगलवार और शनिवार को मां घोड़े पर सवार होकर आती है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मां डोली पर सवार होकर आती है। बुधवार को मां नाव पर सवार होकर आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed