चैत्र नवरात्रि के मौके पर अष्टमी और नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन करने और राशि के अनुसार दान करने से विशेष लाभ मिलेगा। कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 15 मिनट से 11 बजकर 41 मिनट तक है। ज्योतिषाचार्य आचार्य सुशांत राज ने कहा कि कन्या पूजन के दिन कन्याओं को अपनी राशि के अनुसार भेंट करने से विशेष लाभ मिलता है।
अष्टमी-नवमी पूजन 2019: राशि के अनुसार कन्याओं को भेंट करेंगे ये चीजें तो मिलेगा सौभाग्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि: इस राशि वाले लोगों को कन्याओं को पढ़ाई की सामग्री भेंट करने से विशेष लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि: इस राशि के लोगों के लिए कन्याओं को दूध का बना खाना और सफेद वस्त्र भेंट करना लाभकारी होगा।
मिथुन राशि: इस राशि के लोगों के लिए कन्याओं को लिखने की सामग्री और खिलौने भेंट करने से विशेष लाभ मिलेगा।
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए कन्याओं को लाल वस्त्र और चॉकलेट दान करना लाभकारी होगा।
सिंह राशि: इस राशि के जातक कन्याओं को फल दान करने से विशेष लाभ मिलेगा।
कन्या राशि: इस राशि वालों के लिए कन्याओं को दान में बर्तन और हरा फल दान करना लाभाकारी होगा।
तुला राशि: इस राशि वालों के लिए चावल का बना भोजन और सफेद कपडे़ कन्याओं को दान करने से विशेष लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि: इस राशि वाले लोगों के लिए कन्याओं को लाल तिलक लगा कर माता की चुनरी दान करना चाहिए।