सरकारी नौकरी देने वाले युवाओं को एक बड़ी सुविधा दी है। अब स्टूडेंट्स परीक्षा देने के एक घंटे बाद ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए छठी स्लाइड में दिए गए लिंक पर क्लिक करें...
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पहली बार रिक्त पदों की भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के दिन ही उत्तर पुस्तिका (आंसर की) जारी करेगा। परीक्षा खत्म होने के एक घंटे के बाद ही आयोग अपनी वेबसाइट पर उत्तर पुस्तिका अपलोड हो जाएगी।
अभी तक किसी भी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को उसी दिन उत्तर पुस्तिका उपलब्ध नहीं होती है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से पांच नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे अवर अभियंता विद्युत/यांत्रिकी, सिविल व सूचना प्रौद्योगिकी के 295 पदों के लिए लिखित परीक्षा होगी।
देहरादून में 25 और हल्द्वानी में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि द्वितीय पाली में 2 से 4 बजे तक कंप्यूटर प्रोग्र्रामर कम ऑपरेटर के 59 पदों की लिखित परीक्षा होगी। यह परीक्षा देहरादून में 10 और हल्द्वानी में पांच केंद्र पर होगी।
अवर अभियंता पद के लिए 17219 अभ्यर्थियों और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 8425 अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक की तैनाती होगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलक्यूलेटर व व्हाइटनर, फ्लूट और अन्य सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।