युवा ध्यान दें! अब देशभर में इंजीनियरिंग का सिलेबस बदल गया है। नए सिलेबस में जो सबजेक्ट जोड़े गए हैं, उन्हें पढ़कर छात्रों के पसीने छूट जाएंगे।
{"_id":"5a6d7bbd4f1c1b93268b6cd7","slug":"engineering-syllabus-changed-new-is-tough-one","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देशभर में बदला सिलेबस, अब इंजीनियर बनने को पढ़ने होंगे वेद-पुराण","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
देशभर में बदला सिलेबस, अब इंजीनियर बनने को पढ़ने होंगे वेद-पुराण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
student tension
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
student
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद(एआईसीटीई) ने देशभर में इंजीनियरिंग का नया सिलेबस जारी किया है।
exam
अब इंजीनियर बनने के लिए हर युवा को वेद, पुराण और तर्क शास्त्र की शिक्षा लेना अनिवार्य होगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने देशभर में इंजीनियरिंग का नया सिलेबस जारी कर दिया है। इस सिलेबस में पहली बार वेद, पुराण और तर्कशास्त्र को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
exam shimla
नए बदलावों के तहत अब एक सेमेस्टर को पास करने के लिए 220 के बजाए केवल 160 क्रेडिट ही पर्याप्त होंगे। 160 में से 14 क्रेडिट के लिए समर इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। नए बदलावों के तहत अब छात्र को थ्योरी के बजाए प्रैक्टिकल पर ज्यादा फोकस रहेगा।
विज्ञापन
court
इसके तहत छात्र लैब में पढ़ेंगे और उद्योगों में सीखेंगे। इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए संविधान और एनवायरमेंट की पढ़ाई भी अनिवार्य कर दी गई है। इसके बिना छात्र को इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं मिलेगी।