फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICSE-ISC RESULT: पहाड़ से लेकर मैदान तक इन होनहारों ने मारी बाजी, सेल्फ स्टडी से बने टॉपर

Tue, 30 May 2017 12:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 May 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
district and city toppers of uttarakhand

सोमवार को जारी हुए आईसीएसई और आईएससी र‌िजल्ट में पहाड़ से लेकर मैदान तक कई होनहारों ने बाजी मारी। क‌‌िसी ने सेल्फ स्टडी तो क‌िसी ने अपने श‌िक्षकों की मदद से जीत हास‌िल की। ये टॉपर भी अपने भव‌िष्य में बेहतर मुकाम हास‌िल करने की तैयारी में जुट गए हैं।

district and city toppers of uttarakhand
misba

12 वीं की बोर्ड परीक्षा में रुड़की टॉप करने वाली मिस्बा मलिक डाक्टर बनकर अपने पापा का सपना पूरा करना चाहती है। मिस्बा ने 91.0 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मिस्बा मलिक ने बताया कि वह अपने पिता के इस सपने को पूरा करने के लिए वह जी जान से मेहनत कर रही है। 

district and city toppers of uttarakhand
simran

उत्तरकाशी जिले में आईसीएसई बोर्ड से संचालित मसीहा दिलासा स्कूल, हिम क्रिश्चिन एकेडमी व मेरी माता के हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। मेरी माता स्कूल चिन्यालीसौड़ की सिमरन चौहान 94.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में टॉपर रही, दूसरे नंबर पर मसीहा दिलासा स्कूल के अंशुमान नौटियाल 93.6 और तीसरे स्थान पर इसी स्कूल के आलोक राणा ने 93.2 अंक हासिल किए। स‌िमरन का कहना है क‌ि वह साइंटिस्ट बनना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
district and city toppers of uttarakhand
shivam

हरिद्वार के  दो स्कूलों में हरिहरानंद पब्लिक स्कूल कनखल के आदर्श गोयल ने हाईस्कूल व अपूर्व श्रीवास्तव ने इंटर में टॉप किया। दून कैंब्रिज स्कूल में हिमांशु और शिवम टॉपर रहे। इसमें आदर्श गोयल 94 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहे। दूसरे स्थान पर इसी स्कूल की मुस्कान नर्गवानी 92.66 प्रतिशत नंबरों के साथ सेकेंड टॉपर और भूमिजा पांडेय 92.33 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे पायदान पर रहे। आदर्श का कहना है क‌ि वे अंतरिक्ष में जाकर आसमान छूना चाहता है।

विज्ञापन
district and city toppers of uttarakhand
abhishek

नई टिहरी के ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट इस बार भी शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में 104 छात्र और इंटर में 81 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इंटरमीडिएट परीक्षा में अभिषेक कंडारी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया जबकि हाईस्कूल में चिन्मय नेगी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल के 11 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed