फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथ ही नहीं पैर की रेखाएं भी बताएंगी आपका पूर्वजन्म और भविष्य, जानना है तो बस यहां चले आइए...

Tue, 23 Apr 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Apr 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Amar ujala Jyotish mahakumbh 2019 know your Previous birth and future 
ज्योतिष महाकुंभ 2019

अगर आपको अपनी जन्मतिथि और जन्म समय ठीक से नहीं मालूम है तो आपके लिए अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में शामिल होना खासा फायदेमंद साबित होगा। 1 और 2 मई को आयोजित ज्योतिष महाकुंभ में हाथ देखकर सही जन्मतिथि और जन्म समय का अनुमान लगाने वाले पंडित लेखराज शर्मा भी शामिल हो रहे हैं। 

Amar ujala Jyotish mahakumbh 2019 know your Previous birth and future 
पंडित गीतानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

हाथ ही क्यों, महाकुंभ में पैर देखकर भविष्य का अनुमान लगाने वाले पंडित गीतानंद सरस्वती भी मौजूद रहेंगे। पिछले तीन ज्योतिष महाकुंभ के दौरान आकर्षण का केंद्र रहे पादरेखा विशेषज्ञ पंडित गीतानंद सरस्वती अपने इस विशिष्ट ज्ञान के कारण खूब पसंद किए जाते हैं। इन सबके बीच प्रसिद्ध वैदिक ज्योतिष गुरु के. ए. दुबे पद्मेश विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे

Amar ujala Jyotish mahakumbh 2019 know your Previous birth and future 
ज्योतिष महाकुंभ 2019 - फोटो : अमर उजाला

पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंस के संस्थापक के. ए. दुबे पद्मेश के हजारों की संख्या में शिष्य देश के तमाम हिस्सों में इस विद्या को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। पिछले तीन वर्षों के दौरान सफल ज्योतिष महाकुंभ की श्रृंखला में इस वर्ष भी देशभर के 150 से अधिक जाने-माने ज्योतिषी, रत्न शास्त्री, अंक शास्त्री, हस्त रेखा विशेषज्ञ, वास्तुशास्त्री, टैरो कार्ड रीडर समेत अन्य विद्याओं के विशेषज्ञ एक और दो मई को दून में जुटेंगे। एक मई को ग्राफिक एरा विवि के सभागार में कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar ujala Jyotish mahakumbh 2019 know your Previous birth and future 
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य

ज्योतिष महाकुंभ 2019 का  उद्घाटन महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य करेंगी। इसके बाद आप पूरे दिन देशभर के प्रतिष्ठित ज्योतिषियों से मुलाकात कर अपने सवाल पूछ सकेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा।

विज्ञापन
Amar ujala Jyotish mahakumbh 2019 know your Previous birth and future 
ज्योतिष महाकुंभ 2019 - फोटो : अमर उजाला

अगले दिन दो मई को विभिन्न विषयों पर भविष्य का अनुमान लगाने वाले विद्वानों के मध्य संवाद होंगे। ज्योतिषी विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा करेंगे। शाम को भविष्य का अनुमान लगाने वाली विधाओं के देशभर के विद्वानों को उनके योगदान व कार्यों के सापेक्ष सम्मानित किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed