बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत आजकल देवभूमि में शूटिंग के लिए आई हुई हैं। इस दौरान वे ऋषिकेश और हरिद्वार में शूटिंग के बाद सड़कों पर कुछ इस तरह से सैर सपाटा करती दिखीं। तस्वीरें देखिए...
2 of 6
Mallika Sherawat
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मैंने तीर्थनगरी के बारे में बहुत सुना था, लेकिन यहां तक पहुंचने का सौभाग्य अब मिल पाया। सच कहूं तो यहां आने के बाद अहसास हो रहा है कि ऋषिकेश वास्तव में तीर्थनगरी है। इसकी खूबसूरती शब्दों में बयां नहीं हो सकती।
3 of 6
Mallika Sherawat
- फोटो : अमर उजाला
यहां की हवा और पानी इतना शुद्ध है कि हम लोग मुंबई में सारी सुविधाओं के बावजूद ऐसा प्राकृतिक वातावरण हासिल नहीं कर सकते। यहां आकर वाकई बहुत अच्छा लगा। ऋषिकेश की आबोहवा ने मेरा दिल जीत लिया।
बीते दिन बॉलीवुड फिल्म ‘तुम्हारी प्यारी सरिता’ की शूटिंग रामझूला गंगा तट पर शुरू हुई। तेज आंधी और बारिश ने शूटिंग में खलल डाला लेकिन शाम के दिलकश मौसम ने मल्लिका का सारा मलाल दूर कर दिया। यही वजह रही कि कुछ देर शूटिंग के बाद वह स्वर्गाश्रम क्षेत्र की सैर पर निकलीं और रिमझिम बारिश का आनंद उठाया। यहां एक कैफे में पहुंचकर जलपान किया।
5 of 6
Mallika Sherawat
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बाइकिंग का आनंद लिया। इससे भी दिल नहीं भरा तो तीर्थनगरी की नैसर्गिक छटा को नजदीक से निहारने के लिए पैदल स्वर्गाश्रम लक्ष्मणझूला क्षेत्र में सैरसपाटा भी किया। इस दौरान मल्लिका ने कहा कि जब हमारे देश में ऋषिकेश जैसा सुंदर शहर है तो हमें बाहर विदेशी सरजमीं जाने की जरूरत नहीं है।