फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Polls: दरभंगा में 24 नामजद सहित 130 लोगों पर FIR दर्ज, थाने पर हमला कर फर्जी वोटर को छुड़ाने का है मामला

Tue, 21 May 2024 06:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 21 May 2024 06:52 PM IST
सार

LS Polls: दरभंगा में 24 नामजद सहित 130 लोगों पर FIR दर्ज, थाने पर हमला कर फर्जी वोटर को छुड़ाने का है मामला
Darbhanga: FIR registered against 130 people including 24 named accused in case of freeing fake voters from PS
 
विज्ञापन
Darbhanga: FIR registered against 130 people including 24 named accused in case of freeing fake voters from PS
पुलिस ने 130 लोगों पर दर्ज की प्राथमिकी - फोटो : अमर उजाला

बिहार के दरभंगा जिले के मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के जाले विधानसभा क्षेत्र में बीते दिन सोमवार को हुए चुनाव में फर्जी वोट डालने को लेकर चार लोगों को हिरासत में लिया गया था। लेकिन अचानक से डेढ़ बजे रात में थाने पर 140 से ज्यादा युवकों ने हमला बोल दिया और चारों हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ा कर साथ ले गए। अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी जगनाथ रेड्डी के निर्देश पर 24 नामजद और 130 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Darbhanga: FIR registered against 130 people including 24 named accused in case of freeing fake voters from PS
असामाजिक तत्वों ने थाने पर हमला कर छुड़ाए फर्जी वोटर - फोटो : अमर उजाला

इधर, एसएसपी ने कहा कि जाले थाना क्षेत्र में 20 तारीख को हुए चुनाव के दिन जाले विधान सभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-85 ग्राम हक्कानिया मदरसा देवरा बंधौली पर मतदान के दौरान सेक्टर पदाधिकारी निर्भय कुमार द्वारा चार व्यक्यिों को फर्जी मतदान करने के आरोप में पुलिस निगरानी में रखा गया था।
 
Darbhanga: FIR registered against 130 people including 24 named accused in case of freeing fake voters from PS
असामाजिक तत्वों ने थाने पर हमला कर छुड़ाए फर्जी वोटर - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि अचानक रात को डेढ़ बजे के करीब असामाजिक तत्व थाने में घुसे। फिर थाने की पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करते हुए चारों को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा कर लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Darbhanga: FIR registered against 130 people including 24 named accused in case of freeing fake voters from PS
असामाजिक तत्वों ने थाने पर हमला कर छुड़ाए फर्जी वोटर - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने बताया कि इस संदर्भ में जाले थानाध्यक्ष के खुद के बयान के आधार पर जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही एक SIT टीम का गठन किया गया, जिनके द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed