फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाकी ने फिर की बड़ी चूक, कुख्यात सुशील मूंछ की पेशी में अपनाया ये तरीका, पढ़ें क्या है ताजा अपडेट

Fri, 26 Jul 2019 04:27 PM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Jul 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
Kanpur police introduced criminal Sushil Mooch to Meerut court after big negligence
कुख्यात सुशील मूंछ - फोटो : फाइल

मुजफ्फरनगर में दरोगा की हत्या कर कुख्यात रोहित उर्फ सांडू की फरारी और संभल में दो सिपाहियों की हत्या कर तीन बदमाशों के भागने का मामला ठंडा हुआ नहीं कि पुलिस ने फिर लापरवाही कर दी। कुख्यात सुशील मूंछ को कानपुर से मेरठ पेशी पर लाने के दौरान पुलिस ने फिर शार्टकट मार्ग को चुन लिया। जिस पर मेरठ पुलिस ने आपत्ति जता दी। बदमाश की कड़ी सुरक्षा में पेशी कराने के बाद उसे सुरक्षित दूसरे मार्ग से कानपुर वापस भेजने की हिदायत दी।

Kanpur police introduced criminal Sushil Mooch to Meerut court after big negligence
कुख्यात रोहित को संरक्षण देने वाला भूपेंद्र बाफर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में कुख्यात सुशील मूंछ और भूपेंद्र बाफर के बीच गैंगवार हो सकती है, इसका खुलासा बाफर की गिरफ्तारी के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया। पुलिस के मुताबिक बाफर ने सुशील मूंछ को मरवाने के लिए अपने शार्प शूटर रोहित उर्फ सांडू को पुलिस कस्टडी से छुड़वाया था। हालांकि बाद में मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में रोहित सांडू व राकेश यादव और मेरठ पुलिस ने अमित व रविंद्र को मार गिराया था। खुफिया विभाग भी इनपुट दे चुका है कि मूंछ और बाफर में गैंगवार का अंदेशा अभी बना है। इसको देखते पुलिस ने सुशील मूंछ को कानपुर जेल में शिफ्ट कर दिया था।

Kanpur police introduced criminal Sushil Mooch to Meerut court after big negligence
यूपी पुलिस

वहीं, परतापुर मेरठ के सोहरका गांव में 24 दिसंबर 2017 को नरेंद्र सांगवान हत्याकांड के चश्मदीद गवाह नरेंद्र की पत्नी निछत्तर कौर और बेटे भोलू की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सुशील मूंछ पर गैंगेस्टर एक्ट लगाया गया था। जिसमें मूंछ को गुरुवार को स्पेशल जज (गैंगेस्टर एक्ट) सुनील श्रीवास्तव की अदालत में पेश किया गया। जहां पर उसका न्यायिक वारंट बनाया गया। मेरठ कचहरी में पेशी के दौरान कड़े इंतजाम किए गए। मेरठ पुलिस ने कानपुर से आए पुलिसकर्मियों से पूछा कि कौन से मार्ग से सुशील मूंछ को लाए। जिसमें जानकारी मिली कानपुर पुलिस कुख्यात सुशील मूंछ को कनौज, फर्रुखाबाद, बरेली और मुरादाबाद मार्ग से लाई थी, जो कि असुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur police introduced criminal Sushil Mooch to Meerut court after big negligence
कुख्यात सुशील मूंछ - फोटो : अमर उजाला

वापसी का रूट बदला, रिपोर्ट भेजी
बदमाश सुशील मूंछ की पेशी कराने के बाद मेरठ पुलिस ने कानपुर वापसी जाने का रूट बदला। पुलिस को हिदायत दी कि कनौज, फर्रुखाबाद, बरेली वाला मार्ग असुरक्षित है, जहां पर कई जगह सुनसान जगह है। इसे देखते मेरठ पुलिस ने मूंछ को बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कन्नौज से होते कानपुर भेजा। मेरठ से कानपुर जाने के लिए रास्ते में सभी जिलों के कप्तानों को सूचना दी गई। ताकि रास्ते में पुलिसकर्मी और कुख्यात की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए। पुलिस का कहना कि मूंछ को वापसी में बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा और फिर कन्नौज से होते हुए कानपुर ले जाया गया।

विज्ञापन
Kanpur police introduced criminal Sushil Mooch to Meerut court after big negligence
कुख्यात सुशील मूंछ - फोटो : फाइल

‘मूंछ तेरे बारे में बहुत सुना है’ 
सुशील मूंछ की पेशी के दौरान मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मूंछ तेरे बारे में तब से सुनता आ रहा हूं, जब मैं पढ़ता था। यह बात सुनकर मूंछ हंस पड़ा और बोला साहब! ऐसा कुछ भी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed