{"_id":"5a3b3d1c4f1c1bfc0f8b523d","slug":"yuzvendra-chahal-become-highest-t20i-wicket-taker-in-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टी-20 में चहल के नाम हुआ यह रिकॉर्ड दर्ज, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 में चहल के नाम हुआ यह रिकॉर्ड दर्ज, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
Thu, 21 Dec 2017 12:07 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Yuzvendra Chahal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच बुधवार को खेले गए तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मैच में 1-0 से बढत बना ली है। पहले मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
2 of 5
टीम इंडिया
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने बुधवार को कटक में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 93 रन के विशाल स्कोर से मात दी। टी-20 इंटरनेशनल मैच में रनों के लिहाज से टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही टीम रोहित शर्मा अगुवाई में टीम इंडिया ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
3 of 5
यजुवेंद्र चहल
- फोटो : File
वहीं, इस जीत के साथ ही टीम इंडिया के युवा गेंदबाज चहल ने साल 2017 में इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। चहल ने यह मुकाम श्रीलंका के खिलाफ कटक में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में अपना तीसरा विकेट लेकर हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
d
- फोटो : espncricinfo
चहल ने साल 2017 के 10 टी-20 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। साल 2017 में 19 विकेट लेने वाले चहल ने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (17 विकेट) को पीछे छोड़ दिया है। चहल ने राशिद को पीछे छोड़कर इस साल टी-20 इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
d
- फोटो : espncricinfo
बता दें कि चहल ने श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट झटके। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 180 रन बनाई। जवाब में श्रीलंकाई टीम 87 रन पर ही ऑलआउट हो गई और इसी के साथ टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ एक विशाल स्कोर से जीत दर्ज की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।