{"_id":"5bf538dbbdec22233165ed3c","slug":"yuvraj-singh-and-gautam-gambhir-would-be-dropped-if-i-am-owner-says-sandeep-patil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'युवराज सिंह और गौतम गंभीर की बहुत इज्जत करता हूं, आईपीएल की टीम में दोनों को नहीं चुनता'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'युवराज सिंह और गौतम गंभीर की बहुत इज्जत करता हूं, आईपीएल की टीम में दोनों को नहीं चुनता'
Wed, 21 Nov 2018 04:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गौतम गंभीर और युवराज सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। ट्रेड विंडो हाल ही में खुली थी और फ्रेंचाइजी ने इस दौरान कई खिलाड़ियों को बरकरार रखा तो कई को बाहर का रास्ता दिखाया।
2 of 5
yuvraj singh
दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब ने दिग्गज बल्लेबाजों गौतम गंभीर व युवराज सिंह को रिलीज करके फैंस को हैरान कर दिया। अब फ्रेंचाइजी के इस कदम को टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता संदीप पाटिल का साथ मिला है।
3 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : ipl
पाटिल के हवाले से क्विंट ने कहा, 'आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा भारत के स्टार खिलाड़ियों को बाहर करने के बारे में पढ़कर बहुत दुख होता है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे किसी प्रकार की हैरानी नहीं हैं। युवराज और गौतम मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी का मालिक होने के नाते अगर मुझे चुनना होता कि उन्हें टीम में रखना है तो मैं भी उन्हें बाहर करता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौतम गंभीर
पता हो कि कोलकाता नाइटराइडर्स को दो बार चैंपियन बनाने के बाद पिछले साल गंभीर की दिल्ली डेयरडेविल्स में वापसी हुई थी। हालांकि, पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जिसकी वजह से इस साल उन्हें टीम ने रिलीज कर दिया। इसी प्रकार युवराज सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
युवराज सिंह
आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी जल्द ही होनी है और ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि कोई फ्रेंचाइजी इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों को खरीदने में दिलचस्वी दिखाएगी। गंभीर और युवी को फ्रेंचाइजी का मिलना मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि दोनों ही उम्रदराज हो चुके हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों को आईपीएल में खरीददार नहीं मिलेगा और इसके साथ ही दोनों के आईपीएल करियर पर विराम लगेगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।