भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के 'द गाबा' स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कंगारुओं के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आइए जानते हैं मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने किस कदर जीता भारतीय फैंस का दिल कर दी पूरी उनकी ये ख्वाहिश पूरीः
VIDEO: विराट कोहली ने मैच से पहले जीता भारतीय फैंस का दिल, ये ख्वाहिश कर दी पूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने फैन्स के लिए थोड़ा वक्त निकाला और भारतीय फैंस का दिल खुश कर दिया। दरअसल, विराट ने फैंस को अपना ऑटोग्राफ देते नजर आए, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए बीसीसीआई ने लिखा- गाबा में मैच शुरू होने से पहले कप्तान कोहली का दिल छू लेना वाला जेस्चर। गौरतलब है कि पिछली बार टीम इंडिया ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया में मेजबान टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी और 3-0 से जीत हासिल की थी।
Captain Kohli with a heart-warming gesture before the start of game at The Gabba #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/KPANHQ78FT
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रलियाई टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाई। जवाब में टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक तीन ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।शिखर धवन 8* और रोहित शर्मा 3* न बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बता दें कि बारिश की वजह से मैच के ओवरों में कटौती की गई, जिसके कारण मैच 17 ओवर का किया गया।
बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का ध्यान कंगारुओं के खिलाफ जीत हासिल करने पर हैं। टीम इंडिया के पास इस बार जीत हासिल करने का सबसे बड़ा मौका इसलिए हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम में उसके दो दिग्गज खिलाड़ी स्टीम स्मिथ और डेविड वॉर्नर बाहर हैं।