ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5-0 से वन-डे सीरीज गंवाने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियों की पोल खुल गई है। एक तरफ जहां पाकिस्तान की मीडिया अपने ही देश की क्रिकेट टीम को लेकर बवाच मचा रही है, वहीं दूसरी तरफ टीम के लेग स्पिनर यासिर शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
महिला फैन के साथ बनाया VIDEO, अब दुनिया के सामने शर्मिंदा हो रहा यह पाकिस्तानी क्रिकेटर
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो की वजह से अब पाक स्पिनर को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। दरअसल यासिर शाह का अपनी फीमेल फैन के साथ एक फेमस एप 'टिक टॉक' पर एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में यासीर 'मैं सिर्फ तेरा रहूंगा' गाने पर एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।
सूत्रों से मिजी जानकारी के अनुसार यह वीडियो यासिर शाह ने फीमेल फैन की मांग पर बनाया है, लेकिन अब उन्हें इस पर शर्म आ रही है। खुद पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने इसकी जानकारी दी। इसकी वजह टीम का लगातार गिरता स्तर और यासीर खराब प्रदर्शन भी है।
पाकिस्तान के एक टीवी चैनल के मुताबिक मिकी आर्थर ने कहा, 'यासीर शाह इस वीडियो को लेकर शर्मिंदा हैं। मैं उनसे एयरपोर्ट पर मिला और 5 से 10 मिनट तक बातचीत की। हालांकि ये पूरा वाकया मासूमियत भरा है। यासीर इस वक्त काफी खामोश है।'
आपको बता दें अभी हाल ही में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बड़ी हार झेली है। यासिर शाह का प्रदर्शन सीरीज में कुछ खास नहीं रहा, उन्होंने 5 वनडे में 4 विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट 5.66 रहा। वर्ल्ड कप से पहले टीम की ऐसी हालत से उनका मनोबल जरूर टूटा होगा।
“Mai Sirf Tera Raho Ga” #YasirShah #TikTok pic.twitter.com/J8ZDF7CK32
देखें वीडियो: