टीम इंडिया के कप्तान और रन मशीन विराट कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। यदि कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को हुए मैच में 37 रन और जोड़ लेते तो वह अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे तेज 415 पारियों में 20 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाते।
World Cup 2019: महज 37 रन से चूके कोहली, वरना टूट जाता सचिन-लारा का विश्व रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मैच से पहले विराट को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 104 रन की दरकार थी। मगर साउथैम्पटन में शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में विराट 63 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए। 30.3 ओवर में टीम का स्कोर जब 135 रन था तब विराट मोहम्मद नबी ऑफ ब्रेक गेंद को कट करने के प्रयास में रहमत शाह द्वारा लपके गए।
अगर विराट 37 रन और बना लेते तो वह 20 हजार रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन जाते। विराट कोहली के नाम वनडे में 11087, टेस्ट में 6613 और टी20 में 2263 रन हैं, हालांकि, सबसे तेज 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड अकेले तेंदुलकर का नहीं है।